फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Relief from the cold in Madhya Pradesh, but the biting chill will return. Temperatures will

MP Weather Today: एमपी में सर्दी से राहत, फिर लौटेगी ठिठुरन,दो दिन चढ़ेगा पारा, 13 से ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

Tue, 10 Feb 2026 07:32 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 10 Feb 2026 07:32 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन ठंड से आंशिक राहत मिलेगी और तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ेगा। दिन में धूप रहेगी, जबकि रात और सुबह हल्की ठंड बनी रहेगी। 13 फरवरी से उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण फिर तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। फरवरी भर मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Relief from the cold in Madhya Pradesh, but the biting chill will return. Temperatures will
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में तापमान बढ़ेगा और दिन में सर्दी का असर कम रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे ही पहाड़ी इलाकों में सक्रिय सिस्टम आगे बढ़ेगा और बर्फ पिघलने की प्रक्रिया तेज होगी, वैसे ही उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं एक बार फिर प्रदेश में ठंड बढ़ा देंगी। फरवरी महीने में मौसम का मिजाज बार-बार बदलता रहेगा। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


धूप ने बढ़ाया दिन का तापमान
सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिनभर तेज धूप खिली रही। इसका असर अधिकतम तापमान पर साफ दिखा। हालांकि रात और तड़के सुबह ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन पहले की तुलना में पारा थोड़ा ऊपर चढ़ेगा।
विज्ञापन


सिस्टम की वजह से बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। उधर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। इसी वजह से प्रदेश में अगले दो दिन तापमान बढ़ेगा। लेकिन सिस्टम के गुजरते ही मौसम फिर करवट लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में सर्दी का आखिरी दौर, दो दिन और रहेगा असर, फिर लौटेगी गर्माहट, कटनी-शहडोल सबसे ठंडे



13 से 15 फरवरी तक बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक पांडे के अनुसार 13, 14 और 15 फरवरी को तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात और सुबह की ठंड फिर तेज हो जाएगी।रविवार-सोमवार की रात प्रदेश के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे ठंडा स्थान कटनी का करौंदी रहा, जहां पारा 5.9 डिग्री तक लुढ़क गया। शहडोल का कल्याणपुर-खजुराहो, पचमढ़ी, अमरकंटक और दतिया भी सबसे ठंडे इलाकों में शामिल रहे। पांच बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, ग्वालियर में 10.6, इंदौर में 11.2, जबलपुर में 11.4 और उज्जैन में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती में पद बढ़ोतरी की मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, DPI-TRIBAL कार्यालय का घेराव

दो दिन चढ़ेगा पारा,ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी कंपकंपी
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में तापमान बढ़ेगा और दिन में सर्दी का असर कम रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे ही पहाड़ी इलाकों में सक्रिय सिस्टम आगे बढ़ेगा और बर्फ पिघलने की प्रक्रिया तेज होगी, वैसे ही उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं एक बार फिर प्रदेश में ठंड बढ़ा देंगी। फरवरी महीने में मौसम का मिजाज बार-बार बदलता रहेगा। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed