फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: The cold wave is at its peak in Madhya Pradesh, with temperatures dropping to 3.8 degrees Ce

MP Weather Today: एमपी में सर्दी का प्रकोप चरम पर, पारा 3.8 डिग्री, कोहरे से जनजीवन और रेल यातायात प्रभावित

Sat, 27 Dec 2025 07:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 27 Dec 2025 07:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। राजगढ़ 3.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। भोपाल समेत कई शहर पचमढ़ी से भी ठंडे दर्ज हुए। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
MP Weather Today: The cold wave is at its peak in Madhya Pradesh, with temperatures dropping to 3.8 degrees Ce
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। राजधानी भोपाल, नौगांव और उमरिया तापमान के मामले में हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे रहे। भोपाल और नौगांव में पारा 4.6 डिग्री, उमरिया में 4.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा। इस दौरान राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। प्रदेश के बड़े शहरों में भी सर्दी का असर साफ नजर आया। इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, ग्वालियर में 6.7 डिग्री, उज्जैन में 7.3 डिग्री और जबलपुर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो, रीवा, रायसेन, शिवपुरी, दमोह, मंडला, दतिया, सतना, गुना, श्योपुर, धार, रतलाम समेत लगभग 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से मध्यप्रदेश में सर्द हवाएं तेज होंगी और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन




घने कोहरे से बढ़ी मुश्किल, ट्रेन लेट
घने कोहरे ने भी हालात मुश्किल कर दिए। भोपाल, मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर और सीहोर सहित कई जिलों में दृश्यता बेहद कम रही। इसके चलते दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन की ओर आने वाली कई ट्रेनें अपने तय समय से देरी से पहुंचीं।शनिवार सुबह भी कोहरे का असर बना रहा। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छाया रहा। ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और सुबह के समय लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन




तापमान का हाल (डिग्री सेल्सियस में)
- राजगढ़: 3.8
- भोपाल: 4.6
- नौगांव: 4.6
- उमरिया: 4.7
- पचमढ़ी: 4.8
- इंदौर: 6.2
- ग्वालियर: 6.7
- उज्जैन: 7.3
- जबलपुर: 7.4

यह भी पढ़ें-MP के  25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे,कई जिलों में घना कोहरा,नए साल की शुरुआत ठिठुरन से
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति-चक्रवात का असर मालवा क्षेत्र में
गुजरात में बने प्रति-चक्रवात का असर मालवा क्षेत्र में देखने को मिला है, जिससे इंदौर सहित कुछ शहरों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि हवाओं के साथ नमी बढ़ने से कई इलाकों में कोहरे का असर और गहरा सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर के आखिरी दिनों तक ठंड और कोहरे का यह दौर जारी रह सकता है।


यह भी पढ़ें-भोपाल एयरपोर्ट को CSS 2025 में प्रथम स्थान, देशभर में यात्री सेवा गुणवत्ता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

उत्तरी हवाओं का सीधा असर मध्यप्रदेश पर
हिमालय क्षेत्र में सक्रिय रहा पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है, जिससे उत्तरी हवाओं का सीधा असर मध्यप्रदेश पर दिखने लगा है। इसी कारण प्रदेश में सर्दी का प्रकोप अचानक बढ़ गया है। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी इस समय सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार-शुक्रवार की रात यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक गिर गया, जिससे ओस की बूंदें जमने लगीं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की दिशा में हल्का बदलाव संभव है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश शहरों में रातें अभी भी सर्द बनी रहेंगी और तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहेगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed