फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Day temperature increased by 10 degrees in 5 days in Madhya Pradesh, northern winds will inc

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में 5 दिन में बढ़ा 10 डिग्री तक दिन का तापमान, 25 से उत्तरी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड

Thu, 23 Jan 2025 09:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 23 Jan 2025 09:16 PM IST
सार

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 5 दिन में दिन के तापमान में 10 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 से उत्तरी हवाएं चलेंगी जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ेगी।गुरुवार को 7 शहरों का पारा 30 डिग्री पार रहा।
 

विज्ञापन
MP Weather Today: Day temperature increased by 10 degrees in 5 days in Madhya Pradesh, northern winds will inc
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जनवरी माह में 31 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश के 7 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पिछले 5 दिन में दिन के तापमान में 10 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई। जहां 20 के आसपास तापमान चल रहा था उन शहरों में 30 पारा पहुंच गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा। उत्तरी हवा से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अभी दो सिस्टम की एक्टिविटी होने से हवा का रुख अभी दक्षिण-पूर्वी है।
विज्ञापन



प्रदेश के अधिकत तापमान वाले शहर
शहर             अधिकतम तापमान

मंडल             31.5 डिग्री
खंडवा            31.1 डिग्री
खरगौन           31.0 डिग्री
जबलपुर          30.4 डिग्री
सिवनी            30.4 डिग्री
नर्मदापुरम       30.4 डिग्री
बैतूल              30.0 डिग्री
भोपाल            29.4 डिग्री



प्रदेश के न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर         न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी          8.3
शहडोल         9.1
मंडला           9.5
भोपाल          10.2
सतना            10.5


पूर्वी दक्षिणी हवा से मौसम में आया परिवर्तन

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की भी एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे प्रदेश एक बार फिर ठंडी हवा की चपेट में आएगा और दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। जेट स्ट्रीम हवा चल रही, पर असर कम
विज्ञापन

पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन प्रदेश में इसका असर कम है। जेट स्ट्रीम हवाएं जमीन से 12.6 किमी की ऊंचाई पर चलती हैं। 


2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

23 जनवरी: ग्वालियर-चंबल संभाग में सिर्फ हल्का कोहरा रहेगा।
24 जनवरी: पूरे प्रदेश में तेज धूप खिलेगी। इससे दिन का तापमान बढ़ा रहेगा। हालांकि, रात में पारे में गिरावट होगी।


एक दिन में ही 5 डिग्री बढ़ा पारा 
बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया। भोपाल, बैतूल, धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, जबलपुर, खजुराहो, सतना, उमरिया में टेम्परेचर 28 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, सिवनी में पारा 30 डिग्री से अधिक रहा। मंडला में सबसे ज्यादा 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार-बुधवार की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 7.6 डिग्री, कल्याणपुर में 7.9 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 8.6 डिग्री, मंडला में 8.8 डिग्री, मलाजखंड में 9.4 डिग्री और राजगढ़ में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे कम 10.1 डिग्री रहा। भोपाल में 11.2 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री, जबलपुर में 11.4 डिग्री और इंदौर में पारा 13.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed