फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Alert of heavy rain today in 18 districts including Bhopal, Jabalpur Madhya pradesh News

MP Weather Today: भोपाल, जबलपुर समेत 18 जिलों में आज होगी तेज बारिश, पांच दिन से लगातार भीग रहा प्रदेश

Thu, 25 Jul 2024 10:19 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 25 Jul 2024 10:19 AM IST
सार

MP Weather Today: पांच दिन से लगातार भीग रहे मध्य प्रदेश के 18 जिलों में आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

विज्ञापन
MP Weather Today: Alert of heavy rain today in 18 districts including Bhopal, Jabalpur Madhya pradesh News
प्रदेश में अब तक 35 फीसदी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भोपाल, जबलपुर समेत 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। प्रदेश में एवरेज 14.6 इंच यानी इस मानसून सीजन की 35% बारिश हो चुकी है। 5 दिन से पूरा प्रदेश भीग रहा है। नर्मदा का जलस्तर 2 फीट बढ़ गया है। दूसरी नदियों और बांधों में भी पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश में लगातार क्यों हो रही बारिश
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि मानसून ट्रफ ऊपर चली गई है। लो प्रेशर एरिया साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ गुजरात में है। यह मानसून ट्रफ के साथ मर्ज हो गया है। इन वजहों से प्रदेश में बारिश हो रही है। वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 28 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी हो सकती है। 29 और 30 जुलाई को उत्तरी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


सामान्य जनजीवन पर पड़ रहा असर 
प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। इससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है। जोरदार बारिश से जहां नदियों के साथ बांधों का जल स्तर बढ़ गया है, वहीं निचले इलाकों में भी पानी भरने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। आगामी दिनों में मप्र में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। ग्वालियर और चंबल अंचल में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का खतरा 
मध्य प्रदेश में अब तक 13.8 इंच औसत बारिश हुई, जो गत वर्षों की अपेक्षा 2% कम है। साथ ही सीजन की महज 38% बारिश है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर से चक्रवाती संचरण बना हुआ है, जिसकी वजह से प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के लिए मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के चलते 25 से ज्यादा जिलों में रेड-ऑरेंज और येलो जारी किया गया है। वहीं, एक दर्जन जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इधर, लगातार हो रही बारिश के चलते इंदिरा सागर, बरगी, तिगरा और तवा बांधों के डैमों के गेट खोल दिए गए है।


बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग में प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार ग्वालियर, भिंड, दतिया,रतनगढ़, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना सतना और मैहर में होने की संभावना है, साथ ही श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। ओरछा, राजगढ़, शिवपुरी कूनो, अशोकनगर, सागर, दमोह, नरसिंगपुर, विदिशा उदयगिरि, रायसेन  सांची भीमबेटका, गुना, रीवा, मऊगंज, जबलपुर भेड़ाघाट, बालाघाट, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया  बांधवगढ़ और शहडोल के साथ-साथ भोपाल बैरागढ़, अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला कान्हा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, बैतूल, हरदा, खंडवा ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, खरगोन  महेश्वर में बिजली के साथ हल्की आंधी के आसार है। आगर, शाजापुर, सीहोर, देवास, इंदौर, उज्जैन महाकालेश्वर, बड़वानी, मंदसौर, रतलाम और नीमच बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed