फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: The weather of the state will be clear today, storm will blow in many districts including Rewa Sid

Mp Weather: प्रदेश में आज बारिश नहीं होगी, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में आंधी के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम

Sat, 22 Mar 2025 08:06 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Mar 2025 08:06 AM IST
सार

Mp Weather Update:  प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तीन सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश और ओले पड़े। लेकिन, आज मौसम साफ रहेगा। 24 से नया सिस्टम एक्टिव होगा।

विज्ञापन
MP Weather: The weather of the state will be clear today, storm will blow in many districts including Rewa Sid
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जहां पिछले कई दिनों से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई और ओले भी गिरे। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दो साइक्लोनिक सिस्टम का असर शनिवार को कम हो जाएगा। इससे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं, रीवा, सीधी, मऊगंज और अनूपपुर में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
विज्ञापन


24 मार्च से एक्टिव होगा नया सिस्टम 
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मौजूदा सिस्टम का असर 22 मार्च तक रहेगा। 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे मध्यप्रदेश में भी मौसम बदलेगा। अगले 24 घंटे में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 2 से 3 डिग्री तक पारा बढ़ जाएगा। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-उमरिया, शहडोल, मैहर समेत कई जिलों में गिरे ओले, किसानों की बढ़ी परेशानी, आगे भी अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में मौसम का दिखा असर
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। मौसम विभाग के अनुसार, डिंडौरी, दमोह, मंडला, अनूपपुर के अमरकंटक, शहडोल, पन्ना और मैहर में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि होने की खबर है। वहीं, सागर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, दक्षिण मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, उत्तर शहडोल, दक्षिण सतना, दक्षिण रीवा, मऊगंज, जबलपुर और कटनी जिलों में मौसम बदला रहा।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस विधायकों को विकास कार्यों के लिए नहीं मिल रहा बजट, PCC चीफ जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र

40 डिग्री पार जाएगा पारा 
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed