फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Hailstorm along with rain in Khargone, Tikamgarh, Satna and Rajgarh of Madhya Pradesh, heat wave a

Mp Weather: मध्य प्रदेश के खरगोन,टीकमगढ़, सतना और राजगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, 16 से लू चलने का अलर्ट जारी

Sun, 13 Apr 2025 09:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 13 Apr 2025 09:02 PM IST
सार

Mp Weather: रविवार को खरगोन के महेश्वर में तेज बारिश और ओले गिरे। टीकमगढ़, सतना और राजगढ़ में भी पानी गिरा। इस बीच कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद तेज गर्मी का दौर रहेगा।

विज्ञापन
MP Weather: Hailstorm along with rain in Khargone, Tikamgarh, Satna and Rajgarh of Madhya Pradesh, heat wave a
c - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां 44 डिग्री पार तापमान पहुंच गया था वहीं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश में कई जिलों में ओले-बारिश का दौर जारी रहा। खरगोन के महेश्वर में दोपहर में आधे घंटे तेज बारिश और ओले गिरे। टीकमगढ़, सतना और राजगढ़ में भी पानी गिरा। इस बीच कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद तेज गर्मी का दौर रहेगा।
विज्ञापन



प्रदेश में 40 पार रहा तापमान
एमपी में रविवार को नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री, खंडवा-धार में 40.1 डिग्री, खरगोन और नरसिंहपुर में 40 डिग्री रहा। वहीं, शाजापुर में 39.7 डिग्री, रतलाम में 39.5 डिग्री और गुना में पारा 39 डिग्री दर्ज किया गया।बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.8 डिग्री, इंदौर में 38.6 डिग्री, ग्वालियर में 36 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।सबसे कम पचमढ़ी में 32.8 डिग्री रहा। नौगांव में 34 डिग्री, रीवा-सीधी में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन




16 अप्रैल से लू का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि तीन सिस्टम एक्टिव होने से हल्की बारिश और आंधी का दौर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता घटने के बाद तेज गर्मी का असर शुरू होगा। 15 अप्रैल को मौसम साफ होने का अनुमान है। 16 अप्रैल से लू चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-पांच लाख और बुलेट गाड़ी न मिलने पर रेल कर्मी ने महीने भर पहले तोड़ा रिश्ता, छप चुके हैं शादी के कार्ड

15 अप्रैल से साफ होगा मौसम 16 से चलेगी  लू
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की सक्रियता घटने के बाद तेज गर्मी का असर शुरू होगा। 15 अप्रैल को मौसम साफ होने का अनुमान है, जबकि 16 अप्रैल से लू चलने लगेगी। उन्होंने बताया कि तीन सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश का दौर जारी रहा। सुबह इंदौर में हल्की बारिश हुई। वहीं, धार के बदनावर समेत आसपास के गांवों में 15 से 20 मिनट तक तेज पानी गिरा। सिंगरौली में शनिवार दोपहर में कई इलाकों में बारिश हुई। सरई, देवसर, चितरंगी और बैढ़न में कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। भोपाल में सुबह तक बादल छाए रहे, लेकिन दिन में तेज धूप खिल गई। वहीं, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, विदिशा, सागर, डिंडौरी, सीधी, मंडला, बालाघाट, सिंगरौली, देवास, सीहोर जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई। नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, अनूपपुर और सिवनी में भी मौसम बदला रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed