{"_id":"6587f81b4b0723c80007c3d5","slug":"mp-weather-report-rain-disrupts-new-year-party-meteorologists-warn-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Report: न्यू ईयर पार्टी में बारिश का खलल, मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Report: न्यू ईयर पार्टी में बारिश का खलल, मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया
Sun, 24 Dec 2023 02:53 PM IST
नितिन तिवारी
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
Published by: नितिन तिवारी
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:53 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्यप्रदेश के अधिकाश हिस्सों में 30 दिसंबर से एक जनवरी तक बारिश का अनुमान है। नए साल पर बूंदा बांदी देखने को मिल सकती है
विज्ञापन
thand
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों मध्यप्रदेश में पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने और नमी बने रहने से प्रदेश के अधिकांश एरिया में सुबह कोहरा छाया रहा। भिंड, ग्वालियर, मुरैना, निवाड़ी और छतरपुर में सुबह और रात में घना कोहरा रहा। जिसके चलते 0 से 50 मीटर की विजुयल्टी रही। ऐसे में लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं दतिया, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, पन्ना, उत्तरी सागर और दमोह जैसे क्षेत्रों में हल्का व मध्यम कोहरा देखा गया। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने नए साल पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार 29-30 दिसंबर के आसपास प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 30 दिसंबर से एक जनवरी तक बारिश देखने को मिल सकती है।
आ सकती है तापमान में गिरावट
तापमान की बात करें तो सागर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि शेष सभी संभागों के जिलों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा जबकि शहडोल संभाग के जिलों में काफी अधिक रहा। इधर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमानों में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
पारे की स्तिथि
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मंडला में 30.0 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेंटीग्रेड शाजापुर में दर्ज किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर में 7.5, राजगढ़ में 7.6, कल्याणपुर 7.9 और अंबारी 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान रात में दर्ज किया गया। दतिया में 21.7 टीकमगढ़ में 22.0 खजुराहो में 22.4 नरसिंहपुर में 22.6 और नौगांव में 24.0 सेंटीग्रेड डिग्री अधिकतम तापमान दिन में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कोहरे को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, निवाड़ी, जिले में कहीं-कहीं गान कोहरा छा सकता है। वहीं विदिशा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है।