फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Report Effect of Western Disturbance will end by 18th weather will be normal again

MP Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ का असर 18 से खत्म, मौसम होगा फिर सामान्य

Tue, 17 Oct 2023 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 08:52 PM IST
सार

MP Weather Report: प्रदेश कई जिलों में चल रहीं बारिश की गतिवाधियों पर बुधवार से विराम लग सकता है। किसान भाइयों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम पूरी तरह से सामान्य होने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

विज्ञापन
MP Weather Report Effect of Western Disturbance will end by 18th weather will be normal again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार को प्रदेश के ग्वालियर चंबल एवं रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर व शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। नर्मदापुरम में 11 एमएम वर्षा दर्ज की गई। खंडवा खरगोन में हवा तेज गति से चली, जिसके कारण कई स्थानों पर खंबे और पेड़ धराशाई हो गए। वहीं अशोक नगर और टीकमगढ़ में बिजली की चपेट में आने कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार से मौसम सामान्य होने की संभावना है। तापमान की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक तामपान 36 C सतना, दमोह और ग्वालियर में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान खंडवा और दतिया में 18 C दर्ज किया गया। भोपाल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक और शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
विज्ञापन


शाजापुर में सबसे तेज हवा 
पश्चिम मध्यप्रदेश के शाजापुर में 51 kmph, अशोकनगर में 48 kmph, सीहोर में 38 kmph, खंडवा ने 38 kmph, ग्वालियर में 38 kmph, शिवपुरी में 32 kmph, इंदौर में 28 kmph की गति से हवा चली। वहीं पूर्वी मध्यप्रदेश के पन्ना में 36 kmph, सागर में 34 kmph, कटनी में 28 kmph, दमोह में 28 kmph, छतरपुर में 28 kmph की गति से हवा चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed