फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rain continues in Madhya Pradesh, 2 inches of rain in Guna in 9 hours, rivers and streams in spate

Mp Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, गुना में 9 घंटे के दौरान 2 इंच हुई बारिश, नदी-नाले उफान पर

Fri, 20 Jun 2025 09:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Jun 2025 09:08 PM IST
सार

मानसून पूरे प्रदेश को कर कर लिया है। लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। शुक्रवार को गुना में 9 घंटे के दौरान 2 इंच पानी गिरा।  मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।

विज्ञापन
MP Weather: Rain continues in Madhya Pradesh, 2 inches of rain in Guna in 9 hours, rivers and streams in spate
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून पूरे प्रदेश को कर कर लिया है। अब लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश से कई जिलों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। शुक्रवार को गुना में 9 घंटे के दौरान 2 इंच पानी गिरा। शिवपुरी में 1.8 इंच, टीकमगढ़ में डेढ़ इंच, नरसिंहपुर में पौन इंच बारिश दर्ज की गई है। सागर, मंडला, छिंदवाड़ा, मालजखंड, बैतूल, पचमढ़ी में आधा इंच या इससे अधिक पानी गिरा है। इसी तरह दमोह, ग्वालियर, जबलपुर, धार, नौगांव, सतना, सिवनी, मऊगंज, निवाड़ी, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, पन्ना, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर चला।  मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन





तापमान में गिरावट
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.8 डिग्री पर आ गया। मलाजखंड, मंडला, गुना, सिवनी, सागर, छिंदवाड़ा, धार, टीकमगढ़, उमरिया, दमोह, बैतूल, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम में पारा 30 डिग्री से कम ही रहा। सीधी में सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री पारा रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 30.7 डिग्री, इंदौर में 28.6 डिग्री, ग्वालियर में 30.4 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-प्रदेश के 17 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट, 4 दिन प्रदेश में बदला रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


 मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में लो प्रेशर एरिया, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ की एक्टिविटी है। एक ट्रफ प्रदेश के पास से गुजर रही है। इन वजहों से प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। अगले 4 दिन तक या ऐसा ही मौसम बना रहेगा।गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, अशोकनगर और हरदा समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। 


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में पदोन्नति नियम 2025 लागू, अधिसूचना जारी, जल्द शुरू होगी डीपीसी प्रक्रिया

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

21 जून: रीवा और सीधी में अति भारी बारिश होने का अलर्ट है। वहीं, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

22 जून: गुना, अशोकनगर-शिवपुरी में भारी बारिश यानी, 24 घंटे में साढ़े 4 इंच पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश होने की संभावना है।

23 जून: दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, गुना और अशोकनगर में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed