फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Northern winds cause severe cold in the state, day and night temperatures drop, weather will remai

Mp Weather: उत्तरी हवाओं से प्रदेश में बड़ी ठंड, दिन और रात के तापमान में आई गिरावट, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Fri, 07 Feb 2025 08:27 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 07 Feb 2025 08:27 AM IST
सार

Mp Weather: मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। फरवरी में पहली बार दिन में 22 डिग्री से नीचे तापमान दर्ज किया गया। आज भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
 

विज्ञापन
MP Weather: Northern winds cause severe cold in the state, day and night temperatures drop, weather will remai
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जहां प्रदेश का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया था, वहीं उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पिछले दो दिन से तापमान में काफी गिरावट देखी गई। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में हवा 34 से 36 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली, जो आम दिनों की तुलना में 3-4 गुना अधिक रही। वहीं, फरवरी में पहली बार दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी पारा लुढ़का। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। शनिवार को तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


फरवरी में पहली बार 22 डिग्री से नीचे पारा
 बर्फीली हवा चलने की वजह से गुरुवार को दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायसेन में 23.2 डिग्री, धार में 23.7 डिग्री, नौगांव-रीवा में 24 डिग्री, सिवनी में 24.2 डिग्री, सीधी में 24.4 डिग्री, उमरिया-सागर में 25.1 डिग्री, सतना में 25.3 डिग्री, दमोह-गुना में 25.5 डिग्री और बैतूल में 25.7 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 25.8 डिग्री, इंदौर में 23.5 डिग्री, ग्वालियर में 25.4 डिग्री, उज्जैन में 25 डिग्री और जबलपुर में 23.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार-गुरुवार की रात में भी पारे में गिरावट देखने को मिली। यह 10 डिग्री से नीचे आ गया। 
विज्ञापन


कल से एक्टिव होगा नया सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिक यादव ने बताया- सिस्टम की वजह से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले पश्चिम-उत्तर भारत में गुरुवार को 12.6 किमी ऊपर 231 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चली। इस वजह से प्रदेश में भी कंपकंपी देखने को मिली। बर्फबारी का असर भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed