फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather News Rain and drizzle will continue in these districts

MP Weather News: इन जिलों में बारिश और बूंदाबांदी का दौर रहेगा जारी, इस तारीख से सताएगी गर्मी

Sat, 06 May 2023 04:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 May 2023 04:34 PM IST
सार

MP Weather News: मध्यप्रदेश में सक्रिय हुआ वेदर सिस्टम कमजोर पड़ रहा है, लेकिन अभी भी कई जिलों में असर दिखा सकता है। शनिवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना है, जिसके चलते अभी तापमान में तेजी नहीं आएगी।

विज्ञापन
MP Weather News Rain and drizzle will continue in these districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मौसम में बार-बार आ रहे परिवर्तन की वजह से तापमान का पारा थम सा गया है। लगातार हो रहे परिवर्तन से प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी के मौसम में भी तापमान 35 डिग्री से नीचे बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अभी एक बार और मौसम में परिवर्तन आएगा।

विज्ञापन


कल यानी रविवार से एक्टिव हो रहे नए वेदर सिस्टम की वजह से प्रदेश में फिर से एक बार मौसम में बदलाव आएगा और तेज हवाओं के साथ बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में मई के महीने में मौसम में इस प्रकार के बदलाव काफी सालों के बाद बन रहे हैं। राजस्थान में बने चक्रवात के कमजोर होने से शनिवार और रविवार को अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन उत्तर भारत से आने वाले वेदर सिस्टम से फिर से एक बार प्रदेश के मौसम में परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन


कब से पड़ेगी गर्मी...
मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अभी सक्रिय वेदर सिस्टम कमजोर हुआ है, परंतु अभी भी इसके प्रभाव से आने वाले दो दिनों तक तक प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी रहने संभावना बनी हुई है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बादल भी छाए रहेंगे और बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजधानी में शनिवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। वेदर सिस्टम के कमजोर होने से आठ मई के बाद मौसम साफ रहेगा। परंतु इन दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हल्के बादल छाएंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। साथ ही इंदौर और उज्जैन संभाग में शनिवार शाम को हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, जबलपुर संभाग के जिलों में रविवार तक बादल और बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन को देखते हुए सभी प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का मानना है, 12 मई के बाद प्रदेश में अधिकांश जिलों में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में भोपाल, सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम संभाग के साथ खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, धार, इंदौर, बड़वानी, शाजापुर और आगर मालवा में मध्यम गति से बारिश हो सकती है। वहीं, जबलपुर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के साथ पन्ना, रीवा, सतना, अनूपपुर, छतरपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने के साथ तेज गति से बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की दशा में लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और यात्रा करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed