{"_id":"66799a23c2b7fc8386012315","slug":"mp-weather-monsoon-knocks-32-districts-of-mp-many-districts-still-in-grip-of-heat-mercury-crosses-42-degrees-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: एमपी के 32 जिलों में मानसून की दस्तक, कई जिले अब भी गर्मी की चपेट में, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: एमपी के 32 जिलों में मानसून की दस्तक, कई जिले अब भी गर्मी की चपेट में, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा
Mon, 24 Jun 2024 09:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2024 09:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के 32 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। सोमवार को ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे। वहीं, पृथ्वीपुर और छतरपुर में 42 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के 32 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। ज्यादातर जिलों में बारिश भी हो रही है। सोमवार को दिन में प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाए रहे और राजधानी भोपाल समेत कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश भी हुई। वहीं, कुछ शहरों में भीषण गर्मी भी देखने को मिली। पृथ्वीपुर, छतरपुर और ग्वालियर का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मानसून ने लगभग पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है।
विज्ञापन
इधर, मौसम विभाग ने भोपाल समेत प्रदेश के 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इंदौर और उज्जैन समेत 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने का अनुमान है।
विज्ञापन
इन जिलों में तेज बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि प्रदेश के नीमच, मंदसौर के गांधी सागर, रतलाम के धोलावाड़, झाबुआ, अलीराजपुर, धार के मांडू, बुरहानपुर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, खरगोन के महेश्वर, बड़वानी के बावनगजा, अशोकनगर, गुना, श्योपुर में आकाशीय बिजली गिरने-चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं शिवपुरी, छिंदवाड़ा, इंदौर, आगर, राजगढ़, देवास, उज्जैन, विदिशा, सागर, भिंड, मुरैना, दतिया, बैतूल, खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर और सिंगरौली में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान है।
विज्ञापन
तीन दिन के अंदर पूरे प्रदेश में पहुंच जाएगा मानसून
मध्यप्रदेश में मानसून तेजी से फैल रहा है। अभी तक 32 जिलों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश ने बताया कि तीन दिन के भीतर मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। उन्होंने बताया कि सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचेगा। यही वजह है कि इन क्षेत्रों में अभी भीषण गर्मी देखी जा रही है। वेदप्रकाश ने बताया कि इस वर्ष सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। एमपी में 106 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है। 25-26 जून को स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरा प्रदेश मानसूनी बौछार से भीग जाएगा।
भोपाल में 18 प्रतिशत कम हुई थी बारिश, इस बार ज्यादा की उम्मीद
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो यहां सोमवार को धूप छांव चलता रहा। हालांकि, दिनभर बारिश नहीं हुई। हल्की बूंदाबांदी कहीं-कहीं देखी गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले बार भोपाल में 18 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। लेकिन इस बार 106 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अबकी बार भले ही मानसून तीन दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन अच्छा वर्षा कराएगा। भोपाल में अगले चार दिन तेज बारिश होने का अलर्ट है।
प्रदेश के 10 शहरों का अधिकतम तापमान
-
पृथ्वीपुर 42.2
-
छतरपुर 42.1
-
ग्वालियर 40.0
-
खजुराहो 39.4
-
शिवपुरी 39.2
-
दमोह 39.0
-
सिंगरौली 39.0
-
नौगांव 39.0
-
राजगढ़ 38.7
-
सीधी 38.6
