फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Rain brings relief to Madhya Pradesh, Khajuraho records 36.4 degrees Celsius, new system to become

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश से राहत,खजुराहो का पर 36.4 डिग्री दर्ज,अगले 2 दिन में एक्टिव होगा नया सिस्टम

Tue, 23 Sep 2025 08:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 23 Sep 2025 08:34 PM IST
सार

मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई। कुछ जिलों में बादल छाए रहे। खजुराहो सबसे गर्म रहा है यहां का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
MP Weather: Rain brings relief to Madhya Pradesh, Khajuraho records 36.4 degrees Celsius, new system to become
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई। कुछ जिलों में बादल छाए रहे। खजुराहो सबसे गर्म रहा है यहां का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं श्योपुर, उज्जैन और टीकमगढ़ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। 12 से ज्यादा जिलों का तापमान 34 डिग्री या 34 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अक्टूबर के पहले सप्ताह तक प्रदेश में होगी बारिश
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एमपी में मानसून ने 16 जून को दस्तक दी थी। अमूमन सितंबर तक मानसून का पीरियड रहता है। देश से मानसून की वापसी भी हो रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही मानसून की विदाई हो सकती है। इससे पहले 25-26 सितंबर से प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान है।  देश के चार राज्य- गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से मानसून विदाई ले रहा है। कई जिलों से इसकी वापसी हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-भोपाल में गाड़ियों की खरीदी बढ़ी, जीएसटी दरों में कटौती का असर, पहले दिन ही शोरूम में लगी भीड़

प्रदेश में अब तक औसत 43.9 इंच बारिश
प्रदेश में अब तक औसत 43.9 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 36.5 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.4 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।सीजन में शुरुआत से ही इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति ठीक नहीं रही। एक समय तो इंदौर में प्रदेश की सबसे कम बारिश हुई थी। ऐसे में अटकलें थीं कि क्या इस बार इंदौर में सामान्य बारिश भी होगी? लेकिन सितंबर महीने में तेज बारिश की वजह से इंदौर में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया। हालांकि, संभाग के बड़वानी, खरगोन और खंडवा की तस्वीर बेहतर नहीं है। दूसरी ओर, उज्जैन में अब भी कोटा पूरा नहीं हुआ है। सबसे कम बारिश वाले जिलों में शाजापुर दूसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने दशहरे के लिए खरीदा कुर्ता, यूपीआई से किया भुगतान, बोले- बचत उत्सव है जीएसटी- 2.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed