{"_id":"677bfd3352573eee7809c01e","slug":"mp-weather-it-will-rain-again-in-the-state-temperature-will-drop-from-tomorrow-cold-will-increase-fog-prev-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp weather: प्रदेश में एक बार फिर से होगी बारिश,कल से तापमान में आएगी गिरावट बढ़ेगी ठंड, सुबह छाया रहा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp weather: प्रदेश में एक बार फिर से होगी बारिश,कल से तापमान में आएगी गिरावट बढ़ेगी ठंड, सुबह छाया रहा कोहरा
Mon, 06 Jan 2025 09:27 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:27 PM IST
सार
प्रदेश में एक बार फिर बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं प्रदेश में कल से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। सोमवार को सुबह प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहराछाया रहा।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जहां दिसंबर माह के अंत में तेज बारिश हुई उसके बाद कड़ाके की ठंड शुरू हुई अब एक बार फिर से बारिश का अनुमान लगाया गया है मौसम विभाग ने 12 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसा उत्तर-पश्चिम भारत में 10 जनवरी को एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से हो सकता है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा।
कल से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार से दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अभी उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी है। इस वजह से बर्फीली हवा प्रदेश में आने लगेगी। जिसकी रफ्तार तेज होगी। यह ठंड का असर बढ़ाएगी।इधर, शीतलहर के चलते ग्वालियर और मुरैना में 8वीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, भिंड में स्कूलों का समय बदला है।
बर्फ पिघलने पर और गिरेगा पारा
गौरतलब है कि जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
7 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, सिंगरौली, नीमच, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और मंदसौर में मध्यम से घना कोहरा रहेगा।
8 जनवरी: प्रदेश में कोहरा छाने का अनुमान नहीं है। ठंड का असर बढ़ा रहेगा।