फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Heavy rains end in Madhya Pradesh, light rain expected in southern districts for the next 3 days

MP Weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर खत्म, दक्षिणी जिलों में अगले 3 दिन हल्की बारिश का अनुमान

Wed, 08 Oct 2025 07:39 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 08 Oct 2025 07:39 AM IST
सार

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना से इनकार किया है।

विज्ञापन
MP Weather: Heavy rains end in Madhya Pradesh, light rain expected in southern districts for the next 3 days
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला थम गया है। अब प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिन तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना से इनकार किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा, जिसके चलते कुछ इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। आने वाले 24 घंटे में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद बारिश की गतिविधियां और भी कम हो जाएंगी।
विज्ञापन



 इंदौर-जबलपुर में भी मिला-जुला मौसम
भोपाल में मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहा। दोपहर में तेज धूप रही, वहीं शाम होते-होते बादल छा गए। इंदौर और जबलपुर समेत कई जिलों में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। शिवपुरी में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल के दवा बाजार में FDA का छापा,प्रतिबंधित कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और ANF की 80 बॉटल्स की जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की वापसी की स्थिति अनुकूल
प्रदेश के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों से मानसून विदा हो चुका है। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून वापसी कर चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अब पूरे प्रदेश से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। बता दें कि इस साल मानसून ने मध्यप्रदेश में 16 जून को प्रवेश किया था, जो सामान्य तिथि से एक दिन बाद था। आमतौर पर 6 अक्टूबर तक मानसून विदा हो जाता है, लेकिन इस बार इसमें थोड़ी देरी हो रही है।

यह भी पढ़ें-भोपाल-बीना-इटारसी रेल लाइन पर बड़ी सौगात, 237 KM की चौथी लाइन को कैबिनेट की मंजूरी,यह मिलेगा फायदा

गुना में सबसे ज्यादा बारिश, शाजापुर सबसे सूखा जिला
इस मानसून सीजन में गुना जिले में सबसे अधिक 65.6 इंच बारिश दर्ज की गई। मंडला और रायसेन में भी 62 इंच से ज्यादा वर्षा हुई। वहीं श्योपुर और अशोकनगर में 56 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर, शाजापुर (28.9 इंच), खरगोन (29.6 इंच), खंडवा (32 इंच), बड़वानी (33.5 इंच) और धार (33.6 इंच) प्रदेश के सबसे कम बारिश वाले जिले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed