फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Heavy rain alert in two districts of Madhya Pradesh today, light rain expected in other districts

Mp weather: मध्य प्रदेश के दो जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट,भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

Tue, 26 Aug 2025 07:35 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 26 Aug 2025 07:35 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को सिस्टम कमजोर होगा। इसके चलते मौसम विभाग ने उज्जैन संभाग के 2 जिले नीमच और मंदसौर में ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। 

विज्ञापन
MP weather: Heavy rain alert in two districts of Madhya Pradesh today, light rain expected in other districts
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को सिस्टम कमजोर होगा। इसके चलते मौसम विभाग ने उज्जैन संभाग के 2 जिले नीमच और मंदसौर में ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले 3 दिन के लिए कुछ जिलों में ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी में हल्की बारिश होगी।मध्यप्रदेश के ऊपरी हिस्से में सोमवार को मानसून टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर रहा। इस वजह से ग्वालियर समेत 15 जिलों में बारिश हुई। 
विज्ञापन



इन जिलों में हुई बारिश
एमपी में सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सागर, सतना, धार समेत 15 से अधिक जिलों में हल्की बारिश हुई। राजधानी में दोपहर के समय करीब आधे घंटा तक पानी बरसा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल मेट्रो के अंतिम परीक्षण की तैयारियां तेज, सुरक्षा का जिम्मा SAF मेट्रो कंपनी को सौंपा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्य प्रदेश में अब तक 35.5 इंच बारिश
मध्य प्रदेश में इस सीजन अब तक औसत 35.5 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 28.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 96 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। डेढ़ इंच पानी गिरते ही एमपी में बारिश का कोटा भी फुल हो जाएगा। सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों की बात करें तो गुना नंबर 1 पर है। यहां 53.3 इंच, मंडला में 52.7 इंच, अशोकनगर में 50.3 इंच, रायसेन में 49.7 इंच और श्योपुर में 49.5 इंच बारिश हुई है। वहीं, इंदौर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और शाजापुर में आंकड़ा 20 इंच तक भी नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें-कटारा हिल्स में 13 साल की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed