फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Heavy rains start again in Madhya Pradesh, two inches of rain fell in Raisen and one inch in Chhid

MP Weather: मध्य प्रदेश फिर से तेज बारिश का दौर शुरू,रायसेन में 9 घंटे में दो औऱ छिदवाड़ा मे एक इंच गिरा पानी

Thu, 28 Aug 2025 09:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 28 Aug 2025 09:21 PM IST
सार

गुरुवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा रायसेन में 2 इंच के करीब बारिश दर्ज की गई। छिंदवाड़ा में एक इंच ज्यादा, भोपाल में आधा इंच बारिश हुई हुई।

विज्ञापन
MP Weather: Heavy rains start again in Madhya Pradesh, two inches of rain fell in Raisen and one inch in Chhid
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा रायसेन में 2 इंच के करीब बारिश दर्ज की गई। छिंदवाड़ा में एक इंच से ज्यादा, भोपाल में आधा इंच बारिश हुई हुई। प्रदेश में गुना, इंदौर, शाजापुर, धार, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, मंडला, उमरिया में भी पानी गिरा। भोपाल में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम बदला और अंधेरा छा गया। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-ओबीसी आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस बोली-खोदा पहाड़ निकली चुहिया,गुमराह करने वालों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन

एक लो प्रेशर एरिया हो रहा है एक्टिव
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि बुधवार को एक मानसून ट्रफ प्रदेश के बीचोंबीच से गुजरी। एक अन्य ट्रफ की सक्रियता भी देखने को मिली।वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। इसका अगले कुछ दिन में असर देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-नर्सिंग कॉलेजों पर फिर उठे सवाल, कांग्रेस का आरोप 13 सरकारी नर्सिंग कॉलेज में नियम अनुसार फैकल्टी नहीं

प्रदेश में अब तक 35.6 इंच बारिश
प्रदेश में 16 अब तक औसत 35.9 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 29.2 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.7 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 97 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। 1.1 इंच बारिश होते ही इस बार भी बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। पिछली बार 44 इंच से ज्यादा पानी गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed