फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Hail and rain alert in the state tomorrow, wind will blow at a speed of 50 km per hour, clouds wil

Mp weather: प्रदेश में कल ओले-बारिश का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, दिन भर छाए रहे बादल

Thu, 26 Dec 2024 08:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 26 Dec 2024 08:04 PM IST
सार

प्रदेश में 27 दिसंबर से ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम रहेगा। आधे से ज्यादा जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार को राजधानी समेत कई जिलों में दिन भर बादल छाया रहा। 
 

विज्ञापन
MP weather: Hail and rain alert in the state tomorrow, wind will blow at a speed of 50 km per hour, clouds wil
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से मौसम फिर बदला है। 27 दिसंबर से प्रदेश में ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम रहेगा। आधे से ज्यादा जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार को राजधानी समेत कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहे। सुबह कोहरा छाया रहा। रात के टेम्परेचर में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी और दिन में गिरावट हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 28 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 
विज्ञापन

 

29 दिसंबर से पडे़गी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग की सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 28 दिसंबर तक प्रदेश के मौमस में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 29 दिसंबर से तापमान में गिरवाट आएगी। और एक बार फिर से कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया भी सक्रिय है। 26 दिसंबर रात में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। 28 दिसंबर तक इसका असर बना रहेगा।
विज्ञापन




अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
27 दिसंबर: रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर और पांढुर्णा जिले में ओले गिरने का अनुमान है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बारिश भी हो सकती है। वहीं, भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 दिसंबर: नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में ओले-बारिश का अलर्ट है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, खरगोन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में बारिश होगी और आंधी चलेगी। मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया और श्योपुर में मध्यम कोहरा रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed