फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Five people died due to lightning rain in many districts monsoon is progressing rapidly

MP Weather: आकाशीय बिजली के कहर से पांच लोगों की मौत, कई जिलों में हुई बारिश, तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

Sat, 22 Jun 2024 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Jun 2024 10:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री एक दिन पहले हो गई है। अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई, वहीं बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
MP Weather Five people died due to lightning rain in many districts monsoon is progressing rapidly
एमपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मानसून का असर दिखने लगा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के तेज बारिश हुई। वहीं, आकाशीय बिजली कहर बरपा रही है। शनिवार को अलग-अलग दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इंदौर, नर्मदापुरम, रायसेन, सतना, हरदा, सिवनी, सीहोर, इटारसी, महू और राजगढ़ में बारिश हुई। सतना के मझगंवा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं। वहीं, हरदा जिले के ग्राम हीरापुर में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में मानसून के पहले से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। वहीं, आए दिन कहीं न कहीं बिजली गिरने से लोगों की जान जा रही है। शनिवार को प्रदेश में पांच लोगों की जान जाने के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जहां बिजली गिरने की संभावना है, उन जिलों में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार देवास, हरदा, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल, छतरपुर के खजुराहो, दक्षिण दमोह, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने, हल्की गरज के साथ मध्यम आंधी चलने की संभावना है।
विज्ञापन


यहां बारिश होने के अनुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि ग्वालियर, दतिया, बैतूल, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, धार के मांडू, बड़वानी, रायसेन के सांची और भीमबेटका, अशोकनगर, विदिशा के उदयगिरि, उज्जैन, आगर, सागर, पचमढ़ी, पन्ना, सिंगरौली, सतना के चित्रकूट, मैहर, उत्तरी दमोह, अनूपपुर के अमरकंटक, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला और डिंडौरी में बारिश होने का अनुमान है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत आठ जिलों में अगले 48 घंटे में मानसून का प्रवेश हो सकता है। इससे पहले यहां पर प्री-मानसूनी एक्टिविटी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों का न्यूतनम और अधिकतम तापमान
शहर    अधिकतम    न्यूनतम

  • भोपाल- 35.5    25.0

  • इंदौर- 33.8       24.7

  • ग्वालियर- 36.6   29.0

  • जबलपुर- 35.8   24.2

  • उज्जैन- 36.7     26.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed