फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Day temperature recorded at 31 degrees in the state, minimum temperature of 12 cities below 8 degr

Mp weather:प्रदेश में दिन का पारा 31 डिग्री दर्ज,12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे, 23 से बढ़ेगी ठंड

Thu, 19 Dec 2024 08:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 19 Dec 2024 08:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 23 दिसंबर से एक बार फिर कड़ाके की ठंड पडे़गी।

विज्ञापन
MP weather: Day temperature recorded at 31 degrees in the state, minimum temperature of 12 cities below 8 degr
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में काड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार को प्रदेश के उज्जैन शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि रात में 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। बुधवार-गुरुवार की रात में पचमंढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर 23 से 25 दिसंबर के बीच आएगा।
विज्ञापन



प्रदेश के प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान
उज्जैन 31.0 डिग्री, मंडल 30.6 डिग्री, रतलाम 30.0 डिग्री, ,भोपाल 28.2 डिग्री, धार 29.6 डिग्री, नर्मदापुरम 29.2 डिग्री, खंडवा 29.8 डिग्री, खरगोन 29.2 डिग्री, शिवानी 29.0 डिग्री
विज्ञापन


 प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 
पचमढ़ी 3.3 डिग्री, मंडल 4.5 डिग्री, नौगांव 5.4 डिग्री, खजुराहो 5.6 डिग्री, भोपाल 6.4 डिग्री, ग्वालियर 6.4 डिग्री, जबलपुर 6.4 डिग्री, टीकमगढ़ 6.7 डिग्री, रीवा 7.0 डिग्री,रायसेन 7.6 डिग्री, छिंदवाड़ा 7.7 डिग्री, मलाजखंड 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार-पांच दिन प्रदेश के इन क्षेत्रों रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार एमपी में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर 23 से 25 दिसंबर के बीच आएगा। यह जनवरी 2025 तक रहेगा। इससे पहले अगले 4-5 दिन तक प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कोहरा रहेगा। भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में रात का पारा 8-10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा।



ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि शीतलहर और कोल्ड डे यानी ठंडे दिन की कंडीशन खत्म हो गई है। चार से पांच दिन तक टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी रहेगी। जिससे ठंड का असर कम होगा। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के गुजरने के बाद बर्फबारी होगी। उत्तरी हवाएं फिर चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर दोबारा आएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed