फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Cold increased in the state due to icy winds, drizzle likely in 15 districts tomorrow, temperature

Mp Weather: बर्फीली हवाओं से प्रदेश में बढ़ी ठंड,कल 15 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

Tue, 28 Jan 2025 08:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 28 Jan 2025 08:26 PM IST
सार

MP Weather: बर्फीली हवाओं से प्रदेश के कई जिलो में कड़के की ठंड पड़ रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 29 जनवरी को भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत करीब 15 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
MP Weather: Cold increased in the state due to icy winds, drizzle likely in 15 districts tomorrow, temperature
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, कहीं बारिश तो कहीं ठंड तो कहीं तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अभी बर्फीली हवाओं से प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 29 जनवरी को भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत करीब 15 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, कहीं भी तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश होने के आसार है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवाओं की वजह से प्रदेश में पिछले चार दिन से तेज ठंड पड़ रही है। बुधवार से ठंड से राहत मिल सकती है। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, बारिश का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम वाले शहर
शहडोल 3.6, छतरपुर 5, मंडला 5.2, शाजापुर 5.4, पचमढ़ी 5.7, सिंगरौली 5.9, उमरिया 5.9, राजगढ़ 6, ग्वालियर 6.2, सीहोर 6.4, भोपाल 6.8, सतना 7.2, खजुराहो 7.2, रायसेन 7.4, जबलपुर 7.5, बालाघाट 7.5, रीवा 7.6, अमरकंटक 7.8, नीमच 8.1, पृथ्वीपुर 9, सीधी 9, दमोह 9, गुना 9, टीकमगढ़ 9.3, शिवपुरी 9.5, उज्जैन 10, रतलाम 10.4, छिंदवाड़ा 11, सागर 11.6, बैतूल 11.7, आगर 11.81 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय
मौसम विभाग ने 29 जनवरी और 1 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फरवरी के शुरुआती 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इनमें रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं। 29 जनवरी को कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।


दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
28 जनवरी:
रात और सुबह के समय ठंड का असर रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी।
29 जनवरी: भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, सीहोर, पन्ना, राजगढ़, सिंगरौली, रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed