फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: After the rain in the state, people got some relief from the heat

MP weather: नौतपा के अंतिम दिन गर्मी से मिली कुछ राहत, कई जिलों में हुई बारिश, पृथ्वीरपुर रहा सबसे गर्म

Sun, 02 Jun 2024 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Jun 2024 10:39 PM IST
सार

ध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई  है। प्रदेश में पृथ्वीपुर में अधिकतम 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश की आठ शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। 

विज्ञापन
MP weather: After the rain in the state, people got some relief from the heat
नौतपा का अंतिम दिन का तापमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच रविवार को तापमान में कुछ गिरावट आई है। इससे प्रदेश वासियों को राहत मिली। नौतपा के आखिरी दिन प्रदेश में आंधी तूफान के साथ सतना, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। हालांकि ये प्री-मानसून बारिश बताई जा रही है। मध्य प्रदेश में अभी तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 15 जून के बाद मध्य प्रदेश में मानसून पहुंच सकता है। इधर, लगातार निवाड़ी का पृथ्वीपुर और छतरपुर का बिजावर सबसे गर्म रहे। पृथ्वीपुर में पारा 45.1 डिग्री और बिजावर में 45 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में जहां दिन के तापमान में गिरावट आई है, वहीं रात को भी लोगों को राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में पांच डिग्री तक नीचे आया तापमान
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच शुरू हुई प्री मानसून बारिश के चलते प्रदेश के ज्यादातर शहरों के तापमान में गिरावट आई है। कई शहरों में एक डिग्री से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम दर्ज किया गया है। रविवार को प्रदेश के लगभग सभी शहरों में पारा एक से पांच डिग्री तक लुढ़क गया। रात के तापमान में भी गिरावट आई है। इधर, राजधानी भोपाल में भी रविवार को करीब चार डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई। यहां का तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि राजधानी भोपाल में बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान  
ग्वालियर    43.5 डिग्री                 
भोपाल      40.8 डिग्री       
इंदौर          40.1 डिग्री          
जबलपुर     39.5 डिग्री       
उज्जैन       41 डिग्री   

नौतपा में पहली बार आठ शहरों का तापमान 40 डिग्री से रहा कम
मध्य प्रदेश में जब से नौतपा शुरू हुआ है ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा है। इस दौरान प्रदेश का तापमान 48 डिग्री से ज्यादा तक पहुंचा है। रविवार को नौतपा में पहली बार आठ शहरों में तापमान 40 डिग्री के काम दर्ज किया गया। इन शहरों में जबलपुर 39.5 डिग्री, पिपरौंध केवीके (कटनी) 39.3 डिग्री, बैतूल 38.7 डिग्री, नर्मदापुर 38.6 डिग्री, मंडला 38.2 डिग्री, सिवनी 38.2 डिग्री, छिंदवाड़ा 38.0 डिग्री, पचमढ़ी 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


प्रदेश के सबसे गर्म 10 शहर (डिग्री सेल्सियस)
ग्वालियर    43.5  
भोपाल      40.8
इंदौर          40.1
जबलपुर     39.5
उज्जैन        41    
पृथ्वीपुर       45.1 
बिजावर       45  
शिवपुरी       44.0 
टीकमगढ़     44.0
नौगांव        43.8  
ग्वालियर      43.5 
सिंगरौली      43.4 
गुना            43.4 
खजुराहो     43.2
राजगढ़      42.9 

भोपाल में सरकारी चिकित्सकों ‎की छुट्टियां रद्द
राजधानी भोपाल में रविवार को तापमान में कुछ गिरावट आई है लेकिन भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिसे देखते हुए सीएमएचओ भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी है। साथ ही मरीजों को धूप और गर्मी से राहत देने के लिए ओपीडी का समय सुबह 8.45 ‎बजे से कर दिया गया है। ये समय पहले 9 बजे से था। पर्चा बनने के बाद‎‎ दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे। ‎‎शाम की ओपीडी 4.45 से 5.45 बजे तक होगी। शाम 5 से 6 बजे तक डॉक्टर मरीजों का परीक्षण करेंगे। अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों की जांच के लिए डॉक्टर दो बार राउंड ‎‎लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed