फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Uproar in Madhya Pradesh Assembly over Home Minister Amit Shah's statement, both parties including CM reac

MP: गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर मध्य प्रदेश विधानसभा में भी हंगामा, सीएम समेत दोनों पक्ष आसंदी के पास पहुंचे

Thu, 19 Dec 2024 07:36 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Dec 2024 07:36 AM IST
सार

मंगलवार को राज्यसभा में अमित शाह ने कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर...अंबेडकर....। इतना नाम भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। शाह के इस बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। 

विज्ञापन
MP: Uproar in Madhya Pradesh Assembly over Home Minister Amit Shah's statement, both parties including CM reac
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में  मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को भारी हंगामा हुआ। यह विवाद शून्यकाल में शुरू हुआ, जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को उठाया और टिप्पणी को संविधान के निर्माता एवं अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान करार दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से माफी की मांग की।उमंग सिंघार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान के स्तंभ हैं और उनकी तौहीन नहीं सहन की जा सकती। भाजपा और केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी से समूचे समाज को ठेस पहुंची है। उन्होंने इस पर माफी की मांग की। इसके बाद सत्तापक्ष ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई और नियमों का हवाला देते हुए कहा कि सदन में किसी अन्य सदन की चर्चा या किसी व्यक्ति के बारे में टिप्पणी नहीं की जा सकती, जो सदन में उपस्थित नहीं है। इस पर कांग्रेस सदस्य आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए आसंदी के पास आ गए। इस विरोध के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री और सत्तापक्ष के अन्य सदस्य भी आसंदी के पास पहुंचे गए। बता दें, मंगलवार को राज्यसभा में अमित शाह ने कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर...अंबेडकर....। इतना नाम भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। शाह के इस बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के आरोप कार्यवाही से हटाए
दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और बहस के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी। बाद में उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को कार्यवाही से हटा दिया।
विज्ञापन


जो सदन में नहीं, उस पर चर्चा नहीं होती
संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही नियम और प्रक्रिया के अनुसार चलती है। कोई व्यक्ति जो सदन में उपस्थित नहीं है, उसके बारे में चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में कही गई बातों का उल्लेख मध्य प्रदेश विधानसभा में नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अनुमति नहीं ली
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी कहा कि बिना तथ्यों के किसी अन्य सदन में हुई चर्चा को यहां उठाना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति पर कुछ कहना है तो पहले अनुमति लेनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से आग्रह किया कि वे अपनी गलती के लिए माफी मांगें। हालांकि, कांग्रेस के सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे और विधानसभा के बाहर भी नारेबाजी करते रहे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर माफी की मांग दोहराई और इसे डॉ. आंबेडकर और संविधान का अपमान बताया।

बरैया और लोधी आमने-सामने
भाजपा नेताओं के संरक्षण में देश भर तोड़ी जा रही अंबेडकर की प्रतिमाएं: बरैया  

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अमर उजाला से बातचीत में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में देश भर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ी जा रही हैं। बरैया ने कहा कि भाजपा नेता बाबा साहब अंबेडकर को अपना शत्रु मानते हैं। भाजपा उन लोगों को अपना दुश्मन मानती है, जो आजादी के लिए लड़े। बाबा साहब के बताए संविधान को भाजपा पूरे देश में खत्म करने की बात पहले ही कर चुकी है और अब उसी दिशा में यह लोग काम रहे हैं। 

भाजपा जन्म लेने से मरने तक की करती है व्यवस्था:  प्रीतम लोधी 
फूल सिंह बरैया के बयान पर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को कुछ करना नहीं है। इसलिए कुछ भी बातें करते है। कांग्रेस चंबल घाटी में दफन हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी काम रही है। भाजपा ने जन्म लेने से मरने तक की पूरी व्यवस्था करती है। वहीं, लोधी ने अमित शाह के बयान को सही बताया। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कोई गलत काम नहीं किया है तो फिर माफी क्यों मांगे। भाजपा में एक से एक लीडर है, जो बिल्कुल सही बयान देते हैं।

मंदिरों की भूमि पर कब्जा नहीं होने देंगे: सीएम
सरकारी मंदिरों की जमीनों पर कब्जा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकारी मंदिरों की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। देवस्थानों को लेकर सरकार गंभीर है। वहीं, इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कलेक्टर के पास समय नहीं होता। इसलिए तुरंत कार्रवाई के लिए नियम और नीति बन जाना चाहिए। उज्जैन जिले के विधायक सतीश मालवीय ने घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों के जीर्णोद्धार का मामला विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में उठाया था। इस पर मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि घट्टिया विधानसभा से संबंधित शासकीय मंदिरों के जीर्णोद्धार के संबंध में अभी तक कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। मंदिरों का जीर्णोद्धार प्रस्ताव प्राप्त होने पर कार्य के औचित्य एवं बजट की उपलब्धता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाती है। 


विजयपुर से कांग्रेस विधायक मल्होत्रा ने ली शपथ 
विजयपुर से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने बुधवार को विधानसभा की शपथ ली मुकेश मल्होत्रा सोमवार और मंगलवार को विधानसभा नहीं आ सके थे। सोमवार को विधानसभा में अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह और बुधनी से नवनिर्वाचित विधायक रमाकांत भार्गव ने शपथ ली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed