फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Tourists liked Gandhisagar Forest Retreat, enjoying live music concert with all season tent city.

MP: गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट पर्यटकों के मन भाया,ऑल सीजन टेंट सिटी के साथ लाइव म्यूजिक कंसर्ट का ले रहे आनंद

Tue, 15 Oct 2024 09:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 15 Oct 2024 09:09 PM IST
सार

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में प्रीमियम सुविधाओं वाले ऑल सीजन टेंट्स शामिल किए गए हैं, जो हर मौसम के अनुकूल और अधिकतम आराम के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह लग्जरियस टेंट्स पर्यटकों के लिए गांधीसागर में बिताई रातों को और भी यादगार बना देंगे।

विज्ञापन
MP: Tourists liked Gandhisagar Forest Retreat, enjoying live music concert with all season tent city.
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडवेंचर प्रेमी पर्यटकों को आकर्षित करने और गांधीसागर को भारत के शीर्ष पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने उद्देश्य से गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का आगाज हो चुका है। यह शानदार आयोजन पर्यटकों को प्रकृति, रोमांच और संस्कृति के बड़े ही खूबसूरत संगम से रूबरू करा रहा है। दो सफल संस्करण के बाद इस साल गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इसे पूरे देश और यहां तक कि विदेशी पर्यटकों से भी अपार प्रशंसा और प्रतिसाद मिल रहा है।
विज्ञापन


प्रीमियम सुविधाओं वाले ऑल सीजन टेंट्स हैं प्रमुख आकर्षण
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में प्रीमियम सुविधाओं वाले ऑल सीजन टेंट्स शामिल किए गए हैं, जो हर मौसम के अनुकूल और अधिकतम आराम के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह लग्जरियस टेंट्स पर्यटकों के लिए गांधीसागर में बिताई रातों को और भी यादगार बना देंगे। मेहमान स्वादिष्ट स्थानीय और देसी व्यंजनों का आनंद लेने के साथ ही, इनडोर स्पोर्ट्स की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने उत्साह को और भी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


लाइव म्यूजिक में देश के जाने-माने कलाकारों का परफॉर्मेंस
रोज शाम को लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस में देश के जाने-माने कलाकारों को अपनी दिलकश आवाज का जादू बिखेरते हुए देखा जा सकता है। विभिन्न संगीत शैलियों में एक से बढ़कर एक रोमांचक परफॉर्मेंसेस संगीत प्रेमियों को अपना बनाने के लिए काफी हैं। सुरों की मधुर धुनों, गायकों की दिलकश आवाजों, लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस की अनूठी प्रस्तुतियों ने गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट को रोचक और आकर्षक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैकवॉटर्स के किनारे कई रोमांचक गतिविधियां
गांधीसागर फेस्टिवल रोमांच, मनोरंजन और संस्कृति का अद्वितीय मेल है। मंदसौर जिले में स्थित गांधीसागर बैकवॉटर्स के किनारे पर्यटक कई तरह की रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी अनुभव कर सकते हैं। ऑफबीट मल्टीस्पेशलिटी डेस्टिनेशन मध्य प्रदेश में उभरता हुआ पर्यटन आकर्षण गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट में सभी उम्र के लोगों के लिए सभी कुछ है। ऐसे में, निश्चित रूप से यह मध्य प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य, मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल पर अंकित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed