फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: The patient was suffering from water retention in the stomach and vomiting blood, was treated by inserting

Mp: पेट में पानी भरने और खून के उल्टी से परेशान था मरीज, BMHRC में टिप्स प्रक्रिया से स्टेंट लगाकर किया उपचार

Wed, 16 Oct 2024 05:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 16 Oct 2024 05:39 PM IST
सार

पोर्टल हाइपरटेंशन नाम की बीमारी से जूझ रहे एक 43 वर्षीय गैस पीड़ित मरीज के पेट में बार बार पानी भर जाता था तथा खून की उल्टियां होती थीं। बीएमएचआरसी में टिप्स प्रक्रिया से स्टेंट लगाकर मरीज का सफल उपचार किया गया है।

विज्ञापन
MP: The patient was suffering from water retention in the stomach and vomiting blood, was treated by inserting
इलाज करने वाले चिकित्सकों की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) ने पोर्टल हाइपरटेंशन नाम की बीमारी से जूझ रहे एक 43 वर्षीय गैस पीड़ित मरीज का रेडियोलॉजी इन्टरवेन्शन प्रक्रिया टिप्स (ट्रांसजुगुलर इंट्राहेपोटिक पोर्टोसिस्टेमिक शंट) से सफलतापूर्वक इलाज किया है। मरीज को लिवर सिरोसिस की वजह से यह बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह से उनके पेट में बार बार पानी भर जाता था तथा खून की उल्टियां होती थीं। इस प्रक्रिया में मरीज का इलाज निशुल्क किया गया, जबकि निजी अस्पतालों में इस पर 4 से 5 लाखi रुपये तक का खर्च आता है। 
विज्ञापन



एम्स के डॉक्टर भी टीम में रहे शामिल
मरीज का इलाज बीएमएचआरसी के रेडियोलॉजी विभाग के इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राधेश्याम मीणा, एम्स भोपाल के रेडियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमन कुमार, बीएमएचआरसी के गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग में विजिटिंग कंसल्टेंट डॉ तृप्ति मिश्रा और एनीस्थीशियोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कनिका सुहाग की टीम ने मिलकर किया।
विज्ञापन



 मरीज का लिवर सिकुड़ा और कठोर था
डॉ मीणा ने बताया कि मरीज बीते कई वर्षों से लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। उनका लिवर सिकुड़ गया था और कठोर हो गया था, जिससे लिवर की रक्त प्रवाहित करने की क्षमता बहुत कम हो गई थी। इस वजह से लिवर तक रक्त पहुंचाने वाली पोर्टल वेन पर दबाव पड़ने लगा और रक्त अन्य नसों तक पहुंच गया, जिससे खून की उल्टी होने लगा व पेट में पानी भरने लगा। इस स्थिति को पोर्टल हाइपरटेंशन कहा जाता है। उन्होंने बताया कि लिवर से एक अन्य नस भी जुड़ी होती है, जिसे हिपेटिक वेन कहते हैं। हिपेटिक वेन लिवर से साफ हुए खून को हार्ट तक पहुंचाती है, लेकिन लिवर के ठीक तरीके से काम न करने के कारण यह प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी। टिप्स प्रक्रिया के जरिए पोर्टल वेन और हिपेटिक वेन के बीच एक स्टंट प्रत्यारोपित किया गया, जिससे खून का प्रवाह बेहतर हो गया। डॉ मीणा ने बताया कि मरीज को अब खून की उल्टियां आना व पेट में पानी भरने की समस्या से निजात मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों महत्वपूर्ण है लिवर से रक्त प्रवाह
पोर्टल वेन एक प्रमुख नस है जो आंतों, पेट, प्लीहा (स्प्लीन) और अग्न्याशय (पैंक्रियाज) से खून लेकर सीधे लिवर में पहुंचाती है। इस खून में पोषक तत्व और टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थ) होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया के दौरान शरीर में आते हैं। लिवर इस खून को साफ करता है, टॉक्सिन्स को हटाता है और आवश्यक प्रोटीन तथा अन्य पदार्थों का निर्माण करता है। यह साफ खून हेपेटिक वेन के जरिए लिवर से बाहर निकलता है और सीधे हृदय की ओर चला जाता है। वहां से यह साफ खून शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचाया जाता है।



इंटरवेंशन रेडियोलॉजी जैसी अत्याधुनिक प्रक्रिया से मरीजों को जोखिम कम
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इंटरवेंशन रेडियोलॉजी जैसी अत्याधुनिक प्रक्रियाएं मरीजों को कम जोखिम, कम दर्द और तेजी से स्वस्थ होने का लाभ प्रदान करती हैं। बीएमएचआरसी में हम ऐसे उन्नत उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह सर्जरी आपसी सहयोग का अच्छा उदाहरण है, जहां दो संस्थानों के विशेषज्ञ एकसाथ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed