फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Swelling in the brain, reduced vision, Sadhvi Pragya said on the court warrant - If I remain alive, I will

MP: ब्रेन में सूजन,आंखों में कम दिखना, कोर्ट के वारंट पर साध्वी प्रज्ञा बोली- जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी

Thu, 07 Nov 2024 12:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Nov 2024 12:49 PM IST
सार


पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई के स्पेशल एनआईए कोर्ट के जमानती वारंट को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी। 
 

विज्ञापन
MP: Swelling in the brain, reduced vision, Sadhvi Pragya said on the court warrant - If I remain alive, I will
पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ मुंबई के विशेष एनआईए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने 13 नवंबर के दिन प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट में पेश होने कहा है। इस बीच, पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपनी बिगड़ी तबीयत का जिक्र किया है। साथ ही लिखा है कि यदि जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी।

विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लिखा कि ''कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ एटीएस कस्टडी तक ही नहीं, मेरे जीवन भर के लिए मृत्युदायी कष्ट का कारण हो गया। ब्रेन में सूजन, आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना और बोलने में असंतुलन, स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन, एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी। पोस्ट के साथ पूर्व सांसद ने शेयर की फोटो में उनके चेहरे पर सूजन दिख रही है।

विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 के मालेगांव धमाके मामले में आरोपी हैं। उनको मुंबई के स्पेशल एनआईए कोर्ट ने मामले की कार्रवाई में शामिल नहीं होने पर जमानती वारंट जारी किया है। बता दें, इस मामले में कोर्ट में अंतिम सुनवाई चल रही है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 10 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। इसे 13 नवंबर तक वापस किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed