फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Statement of former Home Minister Bhupendra Singh, message of VD Sharma, said - People who have joined BJP

MP: भाजपा में आए लोग अब पार्टी की ताकत, सागर में सियासी हलचल के बीच भूपेंद्र सिंह को वीडी ने दी परोक्ष नसीहत

Mon, 11 Nov 2024 06:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Nov 2024 06:50 PM IST
सार

पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर सागर में दिए बयान ने हलचल बढ़ा दी है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनके बयान पर कहा कि दूसरे दलों से आए नेताओं पर कोई संदेश नहीं है। पार्टी में आए लोग अब पार्टी की ताकत हैं। 

विज्ञापन
MP: Statement of former Home Minister Bhupendra Singh, message of VD Sharma, said - People who have joined BJP
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : VDSharmaBJPMP

विस्तार

भाजपा से विधायक और पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों को पार्टी स्वीकार करें, लेकिन मैं नहीं करूंगा। इसको लेकर सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भूपेंद्र सिंह को कड़ा संदेश दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीति, नेतृत्व और कामों से प्रभावित होकर कोई पार्टी में शामिल हुआ है तो उसका संगठन स्वागत करता है। भाजपा में शामिल होने वाले लेाग अब भाजपा के हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत किसी के कुछ विचार हो सकते हैं, लेकिन संगठन के नाते से भाजपा में आए लोग अब भाजपा की ताकत हैं। वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों पर कोई संदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को कोई व्यक्तिगत परेशानी है तो पार्टी फोरम पर चर्चा होती है। भाजपा में कभी कोई मनभेद नहीं होते। हम एक परिवार हैं और परिवार के नाते से ही काम करते हैं। 
विज्ञापन


संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य
वीडी शर्मा ने अपने बयान में कहा कि भाजपा ने एक रणनीति के तहत अन्य दलों से नेताओं को जोड़ा है, जिससे पार्टी को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा के दरवाजे उन सभी के लिए खुले हैं जो पार्टी की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित हैं। ऐसे नए नेताओं का स्वागत करके पार्टी ने अपने संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


जनता भाजपा के साथ
वीडी शर्मा ने कहा कि बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव के समय ही नहीं 365 दिन एवं 24 घंटे जनता की सेवा में काम करती है।  शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित पार्टी का पूरा नेतृत्व प्रत्येक बूथ पर चुनाव लड़ रहा है, इसलिए जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के गरीब कल्याण की योजनाएं भाजपा की बड़ी ताकत है। बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में विकास और गरीब कल्याण पर जनता की मोहर लगेगी। क्षेत्रों में विकास के नए आयाम जो खड़े किए हैं उसे लेकर जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर चुनाव लड़ने के जगह आरोप प्रत्यारोप की राजनीतिक का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह ने पूर्व कांग्रेस नेताओं पर साधा था निशाना
बता दें, भूपेंद्र सिंह ने सागर जिले में आयोजित एक दीपावली मिलन समारोह के दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के प्रति नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों के कारण भाजपा कार्यकर्ता पहले परेशान हुए हैं, उन्हें वे कभी स्वीकार नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने खुरई के पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। इस बयान के बाद पार्टी में आंतरिक चर्चाएं शुरू हो गई थीं, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया और पार्टी में एकजुट रहने की अपील की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed