फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Samwad 2025 CM Mohan Yadav on Bhopal's Strange Overbridge Will Demolish and Rebuild

MP Samwad: '90 डिग्री वाले पुल की गलती को सुधारेंगे, दोषियों पर कार्रवाई होगी', 'संवाद' के मंच से सीएम का एलान

Thu, 26 Jun 2025 11:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Jun 2025 11:20 AM IST
सार

MP Samwad 2025: सीएम मोहन यादव अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भोपाल के विवादित ओवरब्रिज पर अपनी बात रखी, क्या कुछ कहा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
MP Samwad 2025 CM Mohan Yadav on Bhopal's Strange Overbridge Will Demolish and Rebuild
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के 90 डिग्री के ओवरब्रिज के सवाल पर सीएम मोहन यादव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वो 2022 से बन रहा था। उन्होंने कहा कि मेरे आने के बाद तो उसका अभी लोकार्पण भी नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि अगर निर्माण में कोई भी गलती होती है तो वो दुरुस्त हो सकता है। हमने कहा कि उसे दोबारा से दुरुस्त करवाओ। सीएम मोहन यादव ने कहा कि यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है। लोगों ने बताया तो सुधरवा लेंगे। अगर गलती हो गई है तो उसपर काम होगा, हम भगवान तो है नहीं, इंजीनियर से गलती हो गई, ठेकेदार से गलती हो गई, अगर जिससे गलती हुई है तो उसे सजा भी दे देंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

भोपाल झील में चंदेरी साड़ियां खरीद सकेंगे
सीएम ने कहा कि देश में एकमात्र राज्य है, जो अगले दो साल में 50 मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहा है। 40 साल से यूनियन कार्बाइड का कचरा पड़ा था, उसमें कोई हाथ डालने को तैयार नहीं। बीआरटीएस पर कोई फैसला नहीं हो पाया। जल गंगा संरक्षण अभियान चला है, इसके तहत शिकारों में लोग भोपाल झील में चंदेरी साड़ियां खरीद सकेंगे। भौगोलिक स्थिति से मध्य प्रदेश का बड़ा राज्य है। ऐसे में राज्य स्तर पर विमान सेवा चालू की गई है। मध्य प्रदेश में पीएम एयर एंबुलेंस की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'कई बार भावुक हो कर रो चुका है बेटा', जानें क्यों मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही ये बात


हम तो भोपाल वाले हो गए
इस बारे में लोग जानते हैं कि जो बन सका वो किया है और आगे भी यही प्रयास रहेगा। पार्टी की विचारधारा की बात करें तो गुजरात के बाद मध्य प्रदेश ये संदेश दे रहा है कि राष्ट्रवादी लोग जब सरकार चलाते हैं तो कैसी सरकार चलाते हैं और विकास के जो सूचकांक हैं, उनमें ऊपर जाते हैं। कोई चाय वाले का या आम किसान व्यक्ति अगर मुख्यमंत्री बनता है तो इससे बड़ी बात क्या होगी।बेटे की शादी से कुछ महीने पहले की बात है, जब मैं शादी की तैयारियों में लगा था, लेकिन जब पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया तो मैंने बेटे से कहा कि भई अब आप ही तैयारियां करो, हम तो भोपाल वाले हो गए हैं। यही हमारी पार्टी की विशेषता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed