फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Sadhvi Pragya says on Malegaon Blasts My body got damaged due to harassment of Congress government and ATS

Malegaon Blasts 2008: MP साध्वी प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस की सरकार और ATS की प्रताड़ना से मेरी बॉडी डैमेज हुई

Mon, 25 Sep 2023 05:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 05:18 PM IST
सार

Malegaon Blasts 2008: भोपाल लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट 2008 के मामले में आज (सोमवार) को मुंबई एनआईए कोर्ट के सामने पेश हुईं। सांसद प्रज्ञा ने कोर्ट के सामने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राहत मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। प्रज्ञा ने अपने केस को क्लीन और खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया है।

विज्ञापन
MP Sadhvi Pragya says on Malegaon Blasts My body got damaged due to harassment of Congress government and ATS
सांसद प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मालेगांव ब्लास्ट 2008 में आरोपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर अपनी हालत के लिए कांग्रेस और एटीएस को जिम्मेदार ठहराया है। प्रज्ञा सोमवार को मुंबई में स्थित एनआईए कोर्ट में पेश हुई थीं। उनके साथ ही अन्य आरोपी भी कोर्ट के सामने पेश हुए थे। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार और एटीएस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  

विज्ञापन


 

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं पहले पूरी तरह स्वस्थ थी। लेकिन पुलिस की कस्टडी में आई तो मेरी समस्या बढ़ती गई। मैं जेल गई तो स्वस्थ थी, लेकिन आने पर बिस्तर पर निकली। कैंसर हुआ, रीढ़ की समस्या और न्यूरो की परेशानी हुई। इसका कारण कांग्रेस की सरकार और एटीएस की प्रताड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, कोर्ट के सामने आज सभी को उपस्थित होना था। हम तीन दिनों से यात्रा कर मुंबई पहुंचे, लेकिन मेरा स्वास्थ्य ऐसा नहीं है कि मैं इतनी लंबी यात्रा कर कोर्ट पहुंच सकूं। जज ने जब कहा कि प्रतिदिन कोर्ट में मौजूद रहना होगा तो मैंने अदालत से विनती करते हुए कहा कि कांग्रेस से प्रताड़ना के कारण मेरा स्वास्थ्य खराब हुआ। ऐसे में मुझे थोड़ी राहत दी जाए और इसे कोर्ट ने स्वीकार किया।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि कोर्ट ने अपनी प्रक्रिया पूरी की है। इस पर मैं ज्यादा नहीं कहूंगी, लेकिन प्रताड़ना देकर एक नकली कैसे बनाया गया है। मेरा केस क्लीन है। यह ईश्वर भी जानते हैं। कोर्ट में कौन आता है, कौन नहीं इस पर मैं कुछ नहीं कह सकती। लेकिन मैं हमेशा पहुंचती हूं। अपने सभी कर्तव्यों का निर्वहन करती हूं। प्रज्ञा ने कहा कि मैं 2024 में जनता के बीच निर्दोष या दोषी कैसे जाउंगी, यह ठाकुर जी तय करेंगे।


ये था मामला 
29 सिंतबर 2008 की रात मालेगांव में एक बड़ा धमाका हुआ था। मोटर साइकिल में हुए इस बम धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इसमें 101 लोग घायल हुए थे। इस मामले की सुनवाई एक विशेष एनआईए कोर्ट में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed