फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: No UPI Payments in Markets Today, Traders Protest MDR Charges; Online Payments Halted

भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई, एमडीआर के विरोध में व्यापारियों का सरकार को संदेश, ऑनलाइन पेमेंट बंद

Thu, 08 Oct 2026 07:38 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 08 Oct 2026 07:38 AM IST
सार

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर चार्ज के विरोध में भोपाल के चावल-दाल व्यापारी 8 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे। हनुमानगंज-जुमेराती बाजार के व्यापारियों से इस दिन यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं कर सांकेतिक विरोध में शामिल होने की अपील की गई 

विज्ञापन
Bhopal: No UPI Payments in Markets Today, Traders Protest MDR Charges; Online Payments Halted
आज नहीं चलेगा यूपीआई पेमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाए जाने के विरोध में चावल-दाल व्यापारी संघ, हनुमानगंज-जुमेराती ने गुरुवार को नो यूपीआई डे मनाने का फैसला किया है। संघ ने बाजार के व्यापारियों से इस दिन यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं करने की अपील की है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने कहा कि यूपीआई आज व्यापारियों और आम लोगों के लिए भुगतान का आसान और तेज माध्यम बन गया है। ऐसे में  यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसी के विरोध में व्यापारी 8 अक्तूबर को सांकेतिक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। इस दौरान बाजार के व्यापारियों से यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करने और आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ट्रैवल मार्ट 2026: पर्यटन में हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, सीएम बोले- मध्यप्रदेश में असीम संभावनाएं
विज्ञापन


चावल-दाल व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश रामरख्यानी और सचिव सचिन संगतानी ने कहा कि व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में हमेशा सहयोग किया है। डिजिटल लेनदेन और ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाने में व्यापारियों की भी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग है कि सरकार एमडीआर से जुड़े फैसले पर पुनर्विचार करे और छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की व्यावहारिक परेशानियों को ध्यान में रखे। संघ ने बाजार के सभी व्यापारियों से 8 अक्तूबर को ‘नो यूपीआई डे’ को सफल बनाने और एकजुट होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed