फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Pragya Singh Thakur Controversial Statement People Sell Girls to Policemen for Bribe

MP News: सांसद प्रज्ञा के बयान से सरकार कठघरे में, 'पुलिस को रिश्वत देने के लिए बेटियों को बेचते हैं लोग'

Tue, 20 Sep 2022 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 05:39 PM IST
सार

भोपाल बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक बार फिर विवादित बयान देने से सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। सांसद ने कहा, भोपाल के गांवों के पास लड़कियां बेची जा रही हैं। इधर, भोपाल सांसद के बयान के बाद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, यहां कानून का राज कायम है। पूरे मामले की जांच होगी।

विज्ञापन
MP Pragya Singh Thakur Controversial Statement People Sell Girls to Policemen for Bribe
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी की ब्रांड नेता और भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। प्रज्ञा ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है, जिसके बाद कांग्रेस इस बयान को मुद्दा बनाकर शिवराज सिंह सरकार पर जमकर निशाना साध रही है।

विज्ञापन


सांसद ठाकुर ने कहा, जिन दो गांवों को उन्होंने गोद लिया है। वहां के लोगों को पुलिस को रिश्वत देने के लिए अपनी बेटियों को बेचने के लिए मजबूर किया गया। उनके भाषण का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया और कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली शिवराज सिंह चौहान सरकार पर सवाल उठाया। प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, जिन गांवों को उन्होंने गोद लिया है। वहां के लोगों के पास आजीविका कमाने के लिए कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा, उन गांवों में लोग गरीब हैं। वे कच्ची शराब बनाते और बेचते हैं। ऐसे में पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाती है तो वे अपनी बच्चियों को बेचकर पुलिस को पैसे देते हैं और अपने लोगों को छुड़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी पर कांग्रेस हमलावर...
सांसद ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस प्रवक्ता और राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता शर्मा ने कहा, यह मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है कि एक सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर बयान देती हैं, बताती हैं कि तीन बस्तियों के क्या हालात हैं। वे कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं, पुलिस उन्हें पकड़ लेती है तो वो अपनी बच्चियों को बेचते हैं। फिर उन्हें पुलिस से छुड़ाते हैं, ये बहुत दुखद और निंदनीय है।

संगीता शर्मा ने कहा, 18 साल से शिवराज सिंह की सरकार है। जो बड़े-बड़े दावे करते हैं 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' के, और भोपाल जैसी राजधानी में ये हालात हैं। जो सांसद महोदया खुद बयान कर रही हैं। यह साफ साबित करता है कि मध्यप्रदेश में जो बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वे झूठे हैं। मेरी मुख्यमंत्री जी से मांग है कि इस तरह के अवैध धंधे किए जा रहे हैं तो मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से भी पूछना चाहती हूं, इन बच्चियों को किसे बेचा जा रहा है, वे खरीदार कौन हैं इसे भी स्पष्ट करें।


वहीं, मामले में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा, साध्वी जी हमारे परिवार की हैं। हमारी पार्टी की हैं, इस संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी है तो हमें बताएं, कानून अपना काम करेगा। वैसे प्रज्ञा ठाकुर ने पिछले तीन साल में कई बार ऐसे बयान दिए हैं, जिससे न सिर्फ राज्य सरकार बल्कि केन्द्र सरकार भी कठघरे में आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed