फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Surjewala say for Scindia, said- If you go to Gwalior, your shoes will ring.

MP Politics: सुरजेवाला बोले- सिंधिया ग्वालियर जाएंगे तो बजेंगे जूते, सारंग ने दी चेतावनी, कहा- ये भूल रहे हैं

Fri, 15 Sep 2023 11:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

MP Politics: कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भोपाल में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें चेतावनी दी।

विज्ञापन
MP Politics: Surjewala say for Scindia, said- If you go to Gwalior, your shoes will ring.
सुरजेवाला ने साधा सिंधिया पर निशाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव आते ही नेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने आज भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी में सर फुटबाल की स्थिति बनी हुई है। सिंधिया ग्वालियर चंबल जाएंगे तो जूते बजेंगे। राकेश सिंह को प्रभारी बनाकर मंच पर नहीं जाने दिया गया। मंच पर जाने के लिए वीडी शर्मा को बेरीगेट्स कूदना पड़ रहा है। बीजेपी हार का मुंह देखकर बोखलाई है।
विज्ञापन


दरअसल, रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस की एक बड़ी बैठक के सिलसिले में भोपाल में है। इस बैठक में वे आज जिला अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा और INDIA गठबंधन की भोपाल में होने वाली पहली रैली की तैयारी को लेकर चर्चा की जा रही है। बैठक में यात्रा को लेकर रोड मैप तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से पहले कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकालने की घोषणा की थी लेकिन किन्ही कारणों से कांग्रेस यात्रा निकालने में भाजपा से पीछे रह गई। अब कांग्रेस इसकी तैयारी में जुट गई है। 
विज्ञापन


गोडसे की उत्तराधिकारी और गांधी की बात
पत्रकारों से आगे चर्चा में सुरजेवाला ने पीएम मोदी के सनातन वाले बयान पर भी पलटवार किया। एमपी कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि गोडसे के उत्तराधिकारी अब महात्मा गांधी की बात करते हैं। हमने भारत के लिए सीने पर गोली खाई है। बीजेपी भारतीय परंपरा और संस्कृति को चुनौती दे रही। ये नहीं जानते सनातन युग युगांतर से है और आगे भी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री सारंग ने सुरजेवाला को दी चेतावनी
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के सिंधिया को लेकर दिए गए बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें आड़े हाथों लिया और चेतावनी दी। सारंग ने कहा कि ये भूल रहे हैं कि ये मध्यप्रदेश है। शांति का टापू है। सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि कौन करेगा बदतमीजी किसकी हिम्मत है। इस तरह की अनर्गल बातें करना कांग्रेस की पद्धति रही है। मध्यप्रदेश में इस तरह की राजनीति ना रही है, ना रहेगी। मैं उन्हें स्पष्ट चेतावनी देना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश में इस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग ना करें।

सारंग ने कहा कि उन्होंने पहले कहा था कि जनता राक्षस है मैं जनता को श्राप देता हूं अब इस तरह की शब्दावली का उपयोग कर रहे हैं ये निंदनीय भी है दुर्भाग्यपूर्ण भी है। सारंग ने कहा कि सुरजेवाला ध्यान रखें मध्यप्रदेश में ऐसी भाषा कहीं अनुमति के लायक नहीं है।


गणेश चतुर्थी से शुरू होगी कांग्रेस की यात्रा
बता दें कि जनाक्रोश यात्रा को लेकर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा हिंदुत्व मय' होगी। यात्रा गणेश चतुर्थी 19 सितंबर से शुरू होगी। यात्रा में धार्मिक आयोजन और धार्मिक स्थल पर भोजन किया जाएगा। यात्रा का नेतृत्व कर रहे सभी वरिष्ठ नेता आमजन के साथ पंगत लगाकर भोजन और भजन करेगे। जन सभा, नुक्कड़ नाटक के लिए धार्मिक स्थानों का चयन भी जल्द किया जाएगा। यात्रा के दौरान लोगों को भावनात्मक तौर पर जोड़ने का काम किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed