फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Protest against candidates begins in Morena and Gwalior, threat from city Congress President crea

MP Politics: मुरैना और ग्वालियर में प्रत्याशियों का विरोध शुरू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष की धमकी से मचा हंगामा

Sun, 07 Apr 2024 05:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 07 Apr 2024 05:50 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब ग्वालियर में पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को प्रत्याशी बनाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफे की धमकी दी है। 

विज्ञापन
MP Politics: Protest against candidates begins in Morena and Gwalior, threat from city Congress President crea
प्रवीण पाठक - फोटो : twitter

विस्तार

विधानसभा चुनाव की हार के बाद से कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। पुराने नेता पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। अब ग्वालियर और मुरैना के दोनों टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेस के ही दो नेता चुनौती बन गए हैं। ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक और मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार को प्रत्याशी बनाने का पार्टी के अंदर ही विरोध शुरू हो गया है। मुरैना सीट पर सत्यपाल सिंह सिकरवार के नाम का एलान होने के बाद पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत विरोध में खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत के निर्णय लेना ठीक नहीं है। रावत ने कहा कि बिना सोचे समझे कार्यकर्ताओं पर उम्मीदवारों को थोपना गलत है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से मुरैना प्रभारी की भूमिका से हटाने को कह दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ ग्वालियर लोकसभा सीट पर पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को लेकर भी आपत्ति है। पाठक के विरोध में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने प्रवीण पाठक पर पार्टी के किसी कार्यक्रम में नहीं आने के आरोप लगाए। शर्मा ने कहा कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जो ना तो किसी कार्यक्रम में आते हैं। ना किसी धरना प्रदर्शन में आते है। वह सीधे टिकट लेकर आ जाते है। शर्मा ने कहा कि पांच साल विधायक रहने के बावजूद वह किसी कार्यक्रम में नहीं आए। उन्होंने कहा कि इस तरह टिकट वितरण से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बात वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा दी। हालांकि, उन्होंने चुनाव के समय इस्तीफा नहीं देने की बात कही है। 
विज्ञापन


बता दें, कांग्रेस ने मुरैना, ग्वालियर और खंडवा सीट पर लंबी प्रक्रिया के बाद टिकट घोषित किए थे। मुरैना सीट पर भाजपा की तरफ से पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर प्रत्याशी है। शिवमंगल भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी है। उनका मुकाबला सत्यपाल सिंह सिकरवार से होगा। सत्यपाल सिकरवार भाजपा के टिकट पर सुमावली से विधानसभा का चुनाव जीते थे। उनके पिता गजराज सिंह सिकरवार भी तीन बार विधायक रह चुके हैं। उनके भाई सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस से विधायक और उनके भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर महापौर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्वालियर सीट पर भाजपा की तरफ से भरत सिंह कुशवाह प्रत्याशी है। उनका मुकाबला प्रवीण पाठक से होगा। पाठक युवा नेता और पिछली बार कांग्रेस से ग्वालियर दक्षिण सीट से विधायक थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा। अब पार्टी के अंदर दोनों प्रत्याशियों के विरोध से मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed