{"_id":"63cbf764dd2bcb217c007b1b","slug":"mp-politics-panchayat-minister-mahendra-sisodia-statement-scindia-is-my-ram-i-am-his-hanuman-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया का बयान- सिंधिया मेरे राम, मैं उनका हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया का बयान- सिंधिया मेरे राम, मैं उनका हनुमान
Sat, 21 Jan 2023 08:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:02 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। डॉ. सिंह की टिप्पणी पर सिसौदिया ने कह दिया कि सिंधिया मेरे भगवान राम और मैं उनका हनुमान।
विज्ञापन
पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया का बयान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भगवान श्रीराम और खुद को हनुमान कहा है। मामला यह है कि मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने कथित तौर पर उन्हें सिंधिया का चमचा कहा था। इस पर सिसोदिया ने शनिवार को पलटवार किया।
विज्ञापन
सिसोदिया ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मेरे लिए सिंधिया भगवान श्रीराम हैं और मैं उनका हनुमान हूं। सेवक का कार्य है अपने प्रभु के कार्य करना। उनके संकल्प को पूरा करना। नेता प्रतिपक्ष ने मुझे राघोगढ़ में जयवर्धन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है तो मैं कहना चाहता हूं कि पहले पूर्व विधायक स्वर्गीय मूल सिंह दादाभाई के चिरंजीव हीरेन्द्र सिंह बंटी बना से ही जयवर्धन सिंह निपट लें। इसके बाद मेरा नंबर आएगा। इस बार राघोगढ़ नगर पालिका और राघोगढ़ विधानसभा में भी चमत्कार होगा। जो कभी नहीं हुआ वह होगा।
विज्ञापन
गुना में दिए एक बयान से शुरू हुआ था विवाद
सिसोदिया ने पिछले दिनों गुना की एक सभा में कहा था कि आठ महीने बचे हैं। सभी कांग्रेसी एक-एक खसक ले, वरना बुलडोजर तैयार खड़े हैं। इससे जुड़े सवाल पर डॉ. गोविंद सिंह ने प्रतिवार किया। उन्होंने कहा था कि सिंधिया के अनुयायी सिसोदिया अपनी हैसियत से ज्यादा बोलने लगे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। मंत्री सत्ता के मद में चूर हैं। ऐसी बातें करके ज्यादा चापलूसी करना उचित नहीं है। आठ महीने बाद बुलडोजर का मुंह कहीं ओर ही होगा।
विज्ञापन
सिसोदिया ने जारी किया वीडियो
सिसोदिया ने एक वीडियो जारी कर नेता प्रतिपक्ष के हमले पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि "गोविंद सिंह ने एक वक्तव्य में मुझे चमचा कहा है। उन्हें बताना चाहते हैं कि सिंधिया जी भगवान राम की तरह है। मैं उनका हनुमान हूं। सेवक का काम होता है प्रभु की सेवा करना, उनके संकल्प को पूरा करना।"
