फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Kamal Nath's heart broken after not making a comeback, will he return to Delhi now?

MP Politics: एमपी में कमबैक नहीं करने पर टूट गया कमलनाथ का मन, अब वापस लौटेंगे दिल्ली?

Sun, 11 Feb 2024 01:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Feb 2024 01:34 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के प्रदेश को छोड़कर दिल्ली की राजनीति में जा सकते है। कमलनाथ के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई है। उन्होंने 13 फरवरी को कांग्रेस के सभी विधायकों को डिनर पर आमंत्रित किया है। उनकी इस पार्टी को राज्यसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
MP Politics: Kamal Nath's heart broken after not making a comeback, will he return to Delhi now?
पूर्व सीएम कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर कई अटकलें चल रही है। इसमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की भी चर्चा है। इस बीच उनकी दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि वह मध्य प्रदेश की राजनीति छोड़कर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होंगे। प्रदेश में पांच राज्यसभा की सीटें खाली हो रही है। इसमें चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। चर्चा है कि वह राज्यसभा जा सकते है। कमलनाथ ने 13 फरवरी को कांग्रेस के सभी विधायकों को डिनर पर आमंत्रित किया है। उनकी इस डिनर पार्टी को राज्यसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।  
विज्ञापन


राज्यसभा के यह नेता है दावेदार 
कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल समेत कई नेताओं को दावेदार माना जा रहा है। इस बीच शनिवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने बेटे नकुलनाथ के साथ सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि इस चर्चा में उन्होंने छिंदवाड़ा की सीट से फिर से नकुलनाथ को प्रत्याशी बनाने और खुद को राज्यसभा भेजने की इच्छा जताई है।  
विज्ञापन


नाथ छिंदवाड़ा से नौ बार सांसद रहे 
पूर्व सीएम कमलनाथ 1980 से 2019 तक छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नौ बार सांसद रहे हैं। उन्होंने 2018 में विधानसभा चुनाव से छह माह पहले प्रदेश में पार्टी की कमान संभाली थी। इसमें कांग्रेस को 114 सीटें मिली थी और सहयोगियों की मदद से कांग्रेस ने सरकार बनाई। कमलनाथ मुख्यमंत्री बनें। हालांकि कांग्रेस की 15 माह की सरकार में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए और नाथ सरकार गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 को चुनाव नाथ ने सीएम पद के चेहरे पर लड़ा
कांग्रेस ने 2023 का विधानसभा चुनाव कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में लड़ा। हालांकि 230 सीटों में से भाजपा 163 और कांग्रेस सिर्फ 66 सीटें ही जीत सकी। शनिवार को पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज देश में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। केवल कांग्रेस और उसकी विचाराधारा ही तानाशाही का मुकाबला कर सकती है। इस देश को दुनिया को सबसे सुंदर और मजबूत लोकतंत्र बना सकती है। हम गांधीजी, नेहरूजी और अंबेडकरजी के रास्ते पर चलकर एक स्वर्णिम भारत बनाएंगे।  

 
27 फरवरी को चुनाव की तारीख का एलान
एमपी में दो अप्रैल 2024 को राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो जाएगी। इसमें चार भाजपा और एक कांग्रेस की सीट हैं। इनके लिए 27 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। भाजपा की तरफ से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान, केंद्रीय मत्स्य पालन और पशुपालन राज्य मंत्री एल मुरुगन, कैलाश सोनी और अजय प्रताप सिंह है। वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल का कार्यकाल दो अप्रेल को पूरा हो रहा है। प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों में से तीन सीट अभी कांग्रेस के पास है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed