फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Jitu Patwari asked for report of his work from departments, will review the organization for four

MP Politics: जीतू पटवारी ने विभागों से मांगी अपने काम की रिपोर्ट, लगातार चार दिन तक करेंगे संगठन की समीक्षा

Sun, 24 Dec 2023 11:16 AM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Sun, 24 Dec 2023 11:16 AM IST
सार

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों की जंबो सूची में से छटनी करने के मूड में हैं। निष्क्रिय और सिर्फ चेहरा दिखाने वाले नेताओं को जल्द ही पद से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन
MP Politics: Jitu Patwari asked for report of his work from departments, will review the organization for four
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पदभार ग्रहण करते ही फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों से पिछले पांच साल के अपने कामों की रिपोर्ट मांगली है। वे 24 दिसंबर से लगातार चार दिनों तक संगठन की समीक्षा करेंगे। वे सभी विभाग और विंग के साथ अलग अलग चर्चा कर उनसे जमीनी हकीकत जानेंगे। पटवारी की इन बैठकों के बाद कांग्रेस में एक बड़ी सर्जरी देखने को मिल सकती है। बता दें, जीतू पटवारी ने हाल ही में 19 दिसंबर को कांग्रेस की कमान संभाली है। विधान सभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ हो हटाकर पटवारी को जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन


पहले दिन महिला और युवा 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई ये बैठकें दो चरणों में होंगी। प्रत्येक दिन दो अलग अलग विभागों की बैठक होगी। जहां एक विभाग की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी तो वहीं दूसरे विभाग की बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहले दिन 24 दिसंबर को महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस की बैठक लेंगे। इसके बाद दूसरे दिन 25 को एनएसयूआई और सेवा दल की बैठक होगी। तीसरे दिन 26 को जिला अध्यक्ष, प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। चौथे और अंतिम दिन 27 दिसंबर को सभी विभाग और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारी
विधान सभा चुनाव में मिली हार से उभरकर कांग्रेस लोकसभा पर ध्यान लगाना चाहती है। ऐसे में पटवारी ने इसकी शुरुआत संगठन में कसावट के साथ की है। सगंठन बैठक के बाद पटवारी प्रदेश का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक सीटें मिलें नए प्रदेश अध्यक्ष की प्राथमिकता में है। वर्तमान में कांग्रेस के पास प्रदेश में 29 में से सिर्फ एक ही सीट है। ऐसे में इन सीटों की संख्या बढ़ाना पटवारी के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed