फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Home Minister Narottam Mishra again taunted the Congress, said Congress against the promise

MP Politics: गृहमंत्री ने कांग्रेस को बताया वादाखिलाफ, बोले- ‘कसमें वादे प्यार वफा सब बाते हैं बातों का क्या’

Wed, 07 Jun 2023 01:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 01:55 PM IST
सार

बुधवार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान एक बार फिर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। 

विज्ञापन
MP Politics: Home Minister Narottam Mishra again taunted the Congress, said Congress against the promise
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही सियासी बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। बुधवार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान एक बार फिर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। कर्नाटक में बिजली के रेट बढ़ने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक गाने कसमें वादे प्यार वफा सब सब बातें हैं बातों का क्या? का जिक्र करते हुए कांग्रेस को वादाखिलाफ बताया और कहा कि कर्नाटक में जो कांग्रेस में बिजली माफी की बात करती थी और अब बिजली के बिल बढ़ा दिए, इससे ज्यादा देश की जनता को समझने के लिए हो नहीं सकती। इससे ज्यादा निंदा की भी कोई बात नहीं हो सकती। आप कल्पना करें यही राहुल गांधी जी है, जिन्होंने दो लाख का कर्जा 10 दिन में देने की बात कही थी और नहीं देने पर मुख्यमंत्री बदल देने को  कहा था। न तो कांग्रेस ने 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया और न ही वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री बदला था। यही स्थिति नौजवान बेरोजगारी भत्ते की थी। कर्नाटक में तो अब इन्होंने हद कर दी बिजली के दाम बढ़ा दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


दमोह हिजाब विवाद पर गृहमंत्री ने कहा
दमोह जिले के गंगा जमुना स्कूल मामले पर गृह मंत्री ने कहा कि पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। चार दिनों से मामले में प्रमाण इकट्ठे कर रहे थे। बच्चियों के बयान ले रहे थे, इस तरह की जो मानसिकता है, उसे मध्यप्रदेश में नेस्तनाबूत किया जाएगा। प्रथम दृष्टया जो आया है उसके आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जो देश के नक्शे से छेड़छाड़ का आया उसमे भी जांच के निर्देश दिए हैं। आतंकी संगठन से जुड़े होने या टेरर फंडिंग की बात आई है और क्या कार्रवाई कर रहे हैं। आज पूरी विस्तृत रिपोर्ट आएगी इस तरह की कोई जानकारी आई तो उस पर कार्रवाई की जायेगी। मामले में कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध है शिक्षा मंत्री का कहना है, ये जो स्कूल शिक्षा मंत्री ने बोला मैं उनसे भी बात करूंगा उन बिंदुओं को भी हम लेंगे। DEO पे जो स्याही फेंकी गई उसमें वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ के बयान पर भी कसा तंज
कमलनाथ के बयान की कांग्रेस में जनता सीएम का फेस तय करेगी वाले बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि जनता ने तो शिवराज सिंह को 20 साल से सीएम तय करके रखा है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस से ज्यादा वोट हमें मिले थे। कांग्रेस के बिरसा मुंडा जयंती मनाने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस को भूल कर कम से कम हमें देखकर बिरसा मुंडा जयंती पर तो आ गए। सही राह पर तो हम ही लाएंगे इन्हें। राहुल गांधी के विदेश में जाकर दिए बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर तारीफ करते हैं, मुस्लिम लीग कि इनकी पार्टी भगवा को आतंकवाद बताती है। आप इनकी सोच देख ले दोनों की। अमेरिका की राय भी देख ले और राहुल गांधी सुन लें, कांग्रेस में बजरंग सेना के शामिल होने पर मिश्रा ने कहा कि देखो भैया कभी आपने ऐसी सेना का नाम सुना है। यह तो अपने आप को दिखाने के लिए इसलिए न्यूज़ में बने रहने के लिए घोषणा करा देते हैं। कभी आपने नेशनल स्तर पर इसका नाम सुना क्या?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed