फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Half of the new faces in the state will together bloom 29 lotus flowers, the candidates who lost

MP Politics: प्रदेश में आधे नए चेहरे मिलकर खिलाएंगे 29 कमल, विधानसभा चुनाव हारे प्रत्याशी भी दावेदार

Mon, 26 Feb 2024 10:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Feb 2024 10:21 PM IST
सार


भाजपा को लोकसभा चुनाव फेवरेबल दिख रहा इसलिए नई लीडरशिप तैयार करने नए चेहरे को मौका देने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने करीब करीब सभी सीटों पर रायशुमारी भी करा ली है। 

विज्ञापन
MP Politics: Half of the new faces in the state will together bloom 29 lotus flowers, the candidates who lost
बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसलिए पार्टी शोर से ज्यादा जनसंपर्क पर फोकस कर रही है। भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों को साधने पूरा फोकस लगा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में पार्टी आधे नए चेहरों को मैदान में उतारेगी। भाजपा को लोकसभा चुनाव फेवरेबल दिख रहा है, इसलिए नई लीडरशिप तैयार करने के लिए वह नए चेहरे को मौका दे सकती है। इसके लिए एक-एक सीट पर प्रत्याशी के चयन के लिए जातिगत समीकरण बैठाया जा सकता है। 
विज्ञापन


भाजपा ने 2019 में प्रदेश में लोकसभा की  28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। छिंदवाड़ा की एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। यहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। इस सीट को जीतने के लिए भी भाजपा हर संभव कोशिश में जुटी हुई है। भाजपा ने 2024 के लिए 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसलिए भाजपा करीब आधे सांसदों के टिकट काट सकती है। दरअसल, भाजपा की रणनीति नए और युवा चेहरों को मैदान में उतारने की है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने सभी सीटों पर अपनी रायशुमारी कर ली है। 
विज्ञापन


मुरैना, दमोह, होशंगाबाद में नया चेहरा तय
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारकर चौंकाया था। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था। हालांकि, मंडला से सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सतना से सांसद गणेश सिंह चुनाव हार गए थे। वहीं, दमोह, मुरैना, सीधी, जबलपुर और होशंगाबाद सांसद चुनाव जीत गए। जानकारों का कहना है कि पांच सीटों पर नए चेहरों को ही पार्टी का चुनाव लड़ाएंगे। वहीं, दोनों हारे सांसदों को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव हारे नेता भी कर रहे दावेदारी
पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव में हार मंत्री और विधायकों के नाम पर भी चर्चा कर रही है। इसमें पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम मुरैना और ग्वालियर, यशपाल सिंह सिसोदिया मंदसौर, इमरतीदेवी भिंड, रामपाल सिंह विदिशा से टिकट के लिए प्रयसास कर रहे हैं। बता दें पिछली बार उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया 2018 में तराना से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। इसके बाद उनको पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उतार दिया और उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की। यही, वजह है कि कई पूर्व मंत्री और विधायक चुनाव हारने के बाद अब लोकसभा चुनाव लड़ने की अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed