फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics Former CM KamalNath met legislature party leader Mohan Yadav

MP Politics: मोहन यादव से कमलनाथ की मुलाकात, बोले- आशा है विधिपूर्वक और राग-द्वेष से रहित होकर शासन करेंगे

Tue, 12 Dec 2023 07:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 07:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में विधायक दल के नेता चुने गए मोहन यादव से मुलाकात की। वहीं कमलनाथ बोले, आशा करता हूं कि मोहन यादव विधिपूर्वक और राग-द्वेष से रहित होकर शासन करेंगे।

विज्ञापन
MP Politics Former CM KamalNath met legislature party leader Mohan Yadav
कमलनाथ और मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीएम पद पर उज्जैन दक्षिण क्षेत्र से विधायक मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाकर बीजेपी ने तय कर दिया कि यह नई बीजेपी है। यहां फैसले बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड होते हैं और केंद्रीय नेतृत्व किसी भी तरह के प्रेशर में काम नहीं करता।

विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी पर्यवेक्षकों ने विधायकों से गहन विचार-विमर्श के बाद मुख्यमंत्री का फैसला किया। शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव राज्य में शिवराज सिंह चौहान की जगह लेंगे। मध्यप्रदेश की राजनीति में सीएम पद के लिए यादव छुपा रुस्तम साबित हुए हैं। हालांकि पिछली बार जब शिवराज सिंह चौहान को सीएम बनाने की तैयारी हो रही थी, उस समय भी मोहन यादव के नाम पर विचार हुआ था, पर इस बार उनके नाम की चर्चा कहीं से भी नहीं हो रही थी।
विज्ञापन


कहा जा रहा कि आरएसएस उनके नाम को लेकर काफी गंभीर था। हालांकि, मोहन यादव को बड़बोलेपन के लिए कई बार बहुत आलोचना झेलनी पड़ी है और भी कई मामलों को लेकर उनका नाम विवादों में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कमलनाथ ने मोहन यादव से की मुलाकात
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने की भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव से मुलाकात की है। वीआईपी गेस्ट हाउस में मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ डॉ मोहन यादव से सौजन्य भेंट करने पहुंचे थे। वहीं, कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता निर्वाचित होने पर मोहन यादव को शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विधिपूर्वक और राग-द्वेष से रहित होकर शासन करेंगे।


कमलनाथ से मुलाकात पर भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की बेहतरी के लिए किसी से मिलने में कोई परहेज नहीं।  कमलनाथ ने शिष्टाचार के नाते मुलाकात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में आ रहे हैं।

इनसे भी की मुलाकात
इधर, भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से भी मुलाकात की। यादव सबसे पहले सुबह करीब  11 बजे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचे। यहां मिश्रा ने यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  इसके बाद यादव ने दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। यादव ने उनसे आशीर्वाद लिया। भारती ने यादव को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed