फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Bhopal city-rural president's name stuck in confusion, three new faces in seven general secretary

MP Politics: भोपाल शहर-ग्रामीण अध्यक्ष पद के नाम असमंजस में अटके, सात महासचिव में तीन नए चेहरे, पीसी शर्मा हटे

Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
सार

भोपाल शहर में केके मिश्रा और ग्रामीण में अरुण श्रीवास्तव अध्यक्ष थे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी तय नहीं कर पा रही है कि विधानसभा चुनाव नए अध्यक्ष के साथ जाएं या फिर केके मिश्रा और अरुण श्रीवास्तव को आगे बढ़ाएं। यही कारण है कि भोपाल शहर और ग्रामीण दोनों में असमंजस के चलते नाम पर फैसला नहीं हो सका।

विज्ञापन
MP Politics: Bhopal city-rural president's name stuck in confusion, three new faces in seven general secretary
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पार्लियामेंट्री अफेयर कमेटी, प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और जिला अध्यक्षों की नई टीम की घोषणा रविवार को कर दी। इसमें भोपाल जिले के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


भोपाल शहर में केके मिश्रा और ग्रामीण में अरुण श्रीवास्तव अध्यक्ष थे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी तय नहीं कर पा रही है कि विधानसभा चुनाव नए अध्यक्ष के साथ जाएं या फिर केके मिश्रा और अरुण श्रीवास्तव को आगे बढ़ाएं। यही कारण है कि भोपाल शहर और ग्रामीण दोनों में असमंजस के चलते नाम पर फैसला नहीं हो सका। वहीं, पीसी शर्मा महासचिव पद से हट गए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव लड़ने वाले विधायकों को संगठन में जगह नहीं दी गई है।  
विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी में भोपाल से पार्लियामेंट्री अफेयर कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और विधायक आरिफ अकील शामिल हैं। वहीं 50 उपाध्यक्ष में 7 भोपाल से हैं। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, जेपी धनोपिया, मानक अग्रवाल, राजीव सिंह, साजिद अली, राजकुमार पटेल और सैयद साजिद अली के नाम शामिल हैं। गोविंद गोयल पहले कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके है। उन्होंने 2013 में गोविंदपुरा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। जेपी धनोपिया कांग्रेस पार्टी के चुनाव का पूरा काम देख रहे हैं। वह पहले महासचिव थे। मानक अग्रवाल वरिष्ठ नेता हैं। उनकी प्रदेश कांग्रेस में वापसी हुई है। वह उपाध्यक्ष, प्रवक्ता और महामंत्री के पद पर पहले रह चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा अमित शर्मा को महासचिव बनाया
भोपाल से पूर्व पार्षद अमित शर्मा को पहली बार महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा भोपाल ग्रामीण से कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश भार्गव और वर्किंग प्रेसिडेंट आसिफ जकी को भी पहली बार जगह मिली है। वहीं, अब्दुल नासिर, पार्षद प्रवीण सक्सेना और महेंद्र सिंह चौहान को दोबारा महासचिव बनाया गया है। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपचंद यादव को भी जगह दी गई है। पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा का नाम महासचिव की लिस्ट में नहीं है। इसका कारण चुनाव लड़ने वाले विधायकों को संगठन में शामिल नहीं करना बताया जा रहा है।


बता दें प्रदेश मध्यप्रदेश की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के साथ ही 50 उपाध्यक्ष और 105 महासचिव और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें कुछ जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed