फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Before the elections, Kamal Nath asked six questions to Shivraj, said- Why did you stop the loan

MP Politics: चुनाव से पहले कमलनाथ ने शिवराज से पूछे छह सवाल, बोले- किसानों की कर्ज माफी क्यों बंद की?

Fri, 15 Sep 2023 11:15 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Sep 2023 11:15 AM IST
सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आजकल वायदा कारोबार में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
MP Politics: Before the elections, Kamal Nath asked six questions to Shivraj, said- Why did you stop the loan
पूर्व सीएम कमलनाथ ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानों से माहौल गरमा गया है। राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। अब पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज से छह सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि किसानों की कर्ज माफी क्यों बंद की? 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आजकल वायदा कारोबार में लगे हुए हैं। इस बात को मध्य प्रदेश की जनता सबसे बेहतर ढंग से समझती है। वह किसानों की भलाई का दिखावा कर रहे हैं, नौजवानों के भविष्य की बात कर रहे हैं और महिलाओं के कल्याण का स्वांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा कि जनता पूछ रही है कि आप इतने सच्चे थे तो कांग्रेस सरकार में शुरू हुई किसानों की कर्ज माफी आपने क्यों बंद कर दी? मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को डिफाल्टर क्यों बना दिया? लाखों छात्र और अभ्यर्थी क्यों हर रोज अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं? अगर आप महिलाओं के लिए इतनी बातें करते हैं तो आखिर क्यों बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को कई महीने से पेंशन नहीं मिली है? आप महिला कल्याण के इतने हितैषी हैं तो अरहर की दाल 180 रुपए किलो से ऊपर क्यों कर दी? मध्य प्रदेश की जनता आपके 18 साल के झूठों का एक-एक कर हिसाब लेने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed