फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: PM will lay the foundation stone of Parvati-Kalisindh project in Jaipur on December 17, farmer conferences

MP: 17 दिसंबर को पार्वती-कालीसिंध परियोजना का शिलान्यास जयपुर में करेंगे PM, 11 जिलों में किसान सम्मेलन होंगे

Tue, 10 Dec 2024 10:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Dec 2024 10:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास छतरपुर में किया जाना प्रस्तावित है, हालांकि शिलान्यास की तिथि अभी तय नहीं हुई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में किसानों और आम नागरिकों को जल संसाधन की उपलब्धता बढ़ेगी।

विज्ञापन
MP: PM will lay the foundation stone of Parvati-Kalisindh project in Jaipur on December 17, farmer conferences
सीएम ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 दिसंबर को पार्वती-कालीसिंध परियोजना का शिलान्यास जयपुर में किया जाएगा। इसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना गुना, शिवपुरी, देवास, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर और मुरैना जिलों में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ावा देगी। इस परियोजना के तहत 6.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे इन जिलों के किसानों को अत्यधिक लाभ होगा। पार्वती-कालीसिंध परियोजना के शुभारंभ के दिन इन 11 जिलों में कलश यात्रा और प्रभात फेरियां आयोजित की जाएंगी। इस परियोजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न जिलों में किसान सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रभारी मंत्री, स्थानीय मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य परियोजना के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और किसानों को इसके लाभ के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन


केन-बेतवा लिंक का शिलान्यास छतरपुर में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास छतरपुर में किया जाना प्रस्तावित है, हालांकि शिलान्यास की तिथि अभी तय नहीं हुई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में किसानों और आम नागरिकों को जल संसाधन की उपलब्धता बढ़ेगी। परियोजना के अंतर्गत पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, दमोह, टीकमगढ़, शिवपुरी, रायसेन, विदिशा और सागर जिलों में शिलान्यास के दिन किसान सम्मेलनों का आयोजन भी किया जाएगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा को सुदृढ़ करना है। इसके तहत 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जबकि उत्तर प्रदेश के 2.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में भी सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना से 10.62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्य प्रदेश की 41 लाख और उत्तर प्रदेश की 21 लाख आबादी को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed