{"_id":"670bc63110f55a61af0e7e10","slug":"mp-pcc-chief-said-mp-is-now-a-worse-place-for-daughters-than-taliban-pages-of-newspapers-are-found-stained-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp:PCC चीफ बोले- बेटियों के लिए MP अब तालिबान से भी बदतर जगह,बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते अखबारों के पन्ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp:PCC चीफ बोले- बेटियों के लिए MP अब तालिबान से भी बदतर जगह,बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते अखबारों के पन्ने
Sun, 13 Oct 2024 06:42 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:42 PM IST
सार
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने खंडवा में हुई घटना को लेकर सरकार को घेरते हुए लिखा है कि बेटियों के लिए मध्य प्रदेश अब तालिबान से भी बदतर जगह बन गया है। पटवारी ने एक्स पर लिखा कि बेटियों के खून से रंगे हुए अखबारों के पन्ने मिलते हैं।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खंडवा की घटना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार को घेरे में लेते हुए महिला सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश में अब जंगलराज सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन अखबारों के पन्ने बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते हैं।
अपराधियों को भाजपा सरकार का संरक्षण
जीतू पटवारी ने लिखा कि खंडवा में 18 वर्ष की बेटी के साथ घिनौना अपराध होता है, और जब वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती है, तो आरोपी के बेटे द्वारा उसे पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है। बेटियों के लिए मध्य प्रदेश अब तालिबान से भी बदतर जगह बन गया है, जहां न तो वे सुरक्षित हैं, और अपराधियों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिससे आए दिन बेटियों के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली सरकार न तो बेटियों को पढ़ा पा रही है, न ही उन्हें बचा पा रही है। आख़िर कब तक मुख्यमंत्री जी बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराधों पर मौन रहेंगे?
प्रदेश में अब जंगलराज सिर चढ़ कर बोल रहा
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश में अब जंगलराज सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन अखबारों के पन्ने बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते हैं। खंडवा में 18 वर्ष की बेटी के साथ घिनौना अपराध होता है, और जब वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती है, तो आरोपी के बेटे द्वारा उसे पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है।