फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Patwari said- unless we boycott Godse supporters, India will face obstacles in becoming a world leader, di

MP: पटवारी बोले-गोडसे वादियों का बहिष्कार नहीं करेंगे तब तक भारत को विश्वगुरु बनने में आएगी अड़चन, किया कीर्तन

Wed, 02 Oct 2024 06:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 02 Oct 2024 06:15 PM IST
सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि जब तक हम महात्मा गांधी को आत्मसात नहीं करेंगे। जब तक गोडसे वादी लोगों का बहिष्कार नहीं करेंगे, उनको दरकिनार नहीं करेंगे तब तक देश को विश्व गुरु बनने में अड़चन आएगी।

 

विज्ञापन
MP: Patwari said- unless we boycott Godse supporters, India will face obstacles in becoming a world leader, di
गांधी की प्रतिमा के सामने कीर्तन करते कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी जयंती पर बुधवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित कई नेताओं ने बापू को श्रृद्धांजलि दी। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर में कांग्रेस नेताओं ने जीतू पटवारी के साथ भजन कीर्तन किया। नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि जब तक हम महात्मा गांधी को आत्मसात नहीं करेंगे। जब तक गोडसे वादी लोगों का बहिष्कार नहीं करेंगे, उनको दरकिनार नहीं करेंगे तब तक देश को विश्व गुरु बनने में अड़चन सी आएगी। जिस दिन हर नागरिक ने महात्मा गांधी को आत्मसात कर लिया। हम दुनिया में नंबर वन देश हो जाएंगे।
विज्ञापन



सरपंचों के अधिकारों का हो रहा हनन
टवारी ने कहा कि ग्राम स्वराज की बात गांधी जी ने कही थी, आज सरपंचों के अधिकारों का हनन हो रहा है। अहिंसा के प्रणेता महात्मा गांधी की आज जयंती है आज समाज को उनके विचारों, सत्य, अहिंसा क्षमा की आवश्यकता है। उन्होंने देश और दुनिया को जो स्वराज का रास्ता दिखाया। मध्य प्रदेश में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आज पूरे सरपंच विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कि आज उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। यह एहसास पद पर बैठे हुए नेताओं मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और राजनीतिक दलों के हम सारे पदाधिकारियों को यह एहसास होना चाहिए कि महात्मा गांधी का मूल विचार जो है वह ग्राम पंचायत स्तर पर गांव में ही गांव की सरकार बने और विकास वहां की संरचना बने। मध्य प्रदेश में उन अधिकारों हनन हो रहा है।
विज्ञापन


देश को विश्व गुरु बनने में आएगी अड़चन
पटवारी ने कहा कि मैं मानता हूं जो कट्टरपंथी लोग हैं हिंसा की भाषा बोलने वाले और हिंसक बातें करने वाले लोग हैं उनके खिलाफ अगर कोई एक विचार पूरी दुनिया में आया था तो वह महात्मा गांधी का विचार था। वह हमें आत्मसात करना चाहिए यह बात बिल्कुल सही है जब तक हम महात्मा गांधी को आत्मसात नहीं करेंगे, जब तक गोडसे वादी लोगों का बहिष्कार नहीं करेंगे। उनको दरकिनार नहीं करेंगे तब तक देश को विश्व गुरु बनने में अड़चन आएगी। जिस दिन महात्मा गांधी को हर नागरिक ने आत्मसात कर लिया हम दुनिया में नंबर वन देश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed