Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Panchayat secretary arrested while accepting a bribe of ₹20,000 news in hindi

एमपी: मजदूरी के 1.20 लाख रुपये दिलाने के लिए मांगी 40 हजार रिश्वत, 20 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 07:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Nov 2026 07:14 PM IST
सार

सीधी जिले में लोकायुक्त रीवा की टीम ने ग्राम पंचायत सचिव रामसुजान तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने स्कूल की बाउंड्रीवॉल निर्माण की मजदूरी का भुगतान कराने के बदले 40 हजार रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
MP: Panchayat secretary arrested while accepting a bribe of ₹20,000 news in hindi
भारतीय मुद्रा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने सीधी जिले में ग्राम पंचायत सचिव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी सचिव ने प्राथमिक स्कूल की बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य में लगी मजदूरी का भुगतान कराने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और गुरुवार को उसे रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन


पहले भी ले चुका था 20 हजार रुपये
लोकायुक्त के अनुसार, ग्राम सरईहा निवासी 39 वर्षीय मानेन्द्र सिंह ने 4 नवंबर को रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत ठोंगा के छिरहा टोला स्थित प्राथमिक स्कूल की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया था। इस काम में सामग्री की सप्लाई के साथ उसने खुद और 10 अन्य लोगों से मजदूरी भी कराई थी। सभी 11 लोगों की कुल मजदूरी करीब 1.20 लाख रुपये बनी थी। आरोप है कि मजदूरी का भुगतान कराने के बदले ग्राम पंचायत ठोंगा के सचिव रामसुजान तिवारी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान 4 नवंबर को आरोपी ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद शेष 20 हजार रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


एसडीओ कार्यालय परिसर में बिछाया जाल
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार 12 नवंबर को ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग मझौली परिसर में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए सचिव रामसुजान तिवारी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed