{"_id":"6abc8a2736f8370b5500f4fe","slug":"mp-oil-tanker-overturns-in-bhopal-soybean-oil-spills-on-road-people-arrive-with-containers-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल में तेल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर बहा सोयाबीन तेल; डिब्बे लेकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल में तेल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर बहा सोयाबीन तेल; डिब्बे लेकर पहुंचे लोग
Wed, 30 Sep 2026 09:34 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:34 AM IST
सार
भोपाल में देर रात सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद सड़क पर तेल फैल गया। तेल फैलने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और डिब्बे-कैन लेकर सड़क पर फैला तेल भरते नजर आए।
विज्ञापन
भोपाल में तेल से भरा ट्रक भरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे सोयाबीन तेल से भरा टैंकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में टैंकर के चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंकर रेत घाट से लालघाटी की तरफ जा रहा था। कोहेफिजा चौराहे के पास अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद चालक टैंकर को संभाल नहीं सका और वह सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा सोयाबीन तेल सड़क पर फैलने लगा। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
ये भी पढ़ें- स्वामित्व योजना पर गतिरोध: पटवारियों पर कार्रवाई की तैयारी, पुराने मामलों की जानकारी जुटा रही सरकार
तेल लेने के लिए मौके पर जुटी भीड़
सड़क पर बड़ी मात्रा में तेल फैलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग डिब्बे, कैन और दूसरे बर्तन लेकर पहुंचे और सड़क पर फैला तेल भरते दिखाई दिए। हादसे की सूचना मिलने पर कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की स्थिति को संभाला और हादसे की जांच शुरू की। टैंकर में कितना सोयाबीन तेल था और हादसे के बाद कितना तेल सड़क पर फैला, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश: भाजपा के देब-रेखा आज से भोपाल में, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात, बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद