फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP NHM Recruitment Distance Education Candidate Eligible and Ineligible Row Full Details

MP News: एनएचएम की भर्ती में डिस्टेंस एजुकेशन के अभ्यर्थी पहले अपात्र, दो महीने बाद हो गए पात्र; क्या है मामला

Fri, 10 Jan 2025 04:05 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Fri, 10 Jan 2025 04:05 PM IST
सार

MP NHM Recruitment: एनएचएम ने कुल 43 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, इनमें 19 डीपीएम, 11 डीएएम और 13 डीसीएम के पद शामिल थे। 250 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और 182 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। हालांकि, अब तक भर्ती प्रक्रिया में कुछ पदों के चयन परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
MP NHM Recruitment Distance Education Candidate Eligible and Ineligible Row Full Details
एनएचएम की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, एनएचएम ने डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (डीपीएम), डिस्ट्रिक्ट अकाउंट मैनेजर (डीएएम) और डिस्ट्रिक्ट कम्यूनिटी मोबिलाइजर (डीसीएम) के पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें कई अभ्यर्थियों को पहले अपात्र और फिर पात्र घोषित कर दिया गया। इससे भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भर्ती के लिए छह महीने पहले परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के आधर पर एमपी ऑनलाइन ने चुने गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच के लिए एनएचएम को सूची दी। इसमें डिस्टेंस एजुकेशन का अनुभव पूरा नहीं होने को लेकर कई अभ्यर्थियों को 25 नवंबर 2024 को अनंतिम सूची जारी कर अपात्र घोषित कर दिया गया था, लेकिन अब उन्हीं अपात्र अभ्यर्थियों में से कई को तीन जनवरी 2025 को जारी सूची में पात्र बता दिया है। इससे एनएचएम की अब तक हुई भर्ती प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि मेडिकल कोर्स में डिस्टेंस लर्निंग को मान्यता नहीं दी गई है, इसलिए उनको पहली सूची में अपात्र घोषित किया था। लेकिन, दो महीने बाद एनएचएम पात्रता संबंधी नियम कैसे बदल गए? इसका जवाब एनएचएम के अधिकारी ही दे सकते हैं। वहीं, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालों को लेकर एनएचएम की एमडी ने कहा कि सूची अनंतिम थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पदों की सूची नहीं की जारी 
पहली सूची में केवल 7 अभ्यर्थियों को ही पात्र माना गया। इसमें 2 डीपीएम, 2 डीएएम और 3 डीसीएम के अभ्यर्थी थे। दूसरी सूची में भी सभी पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की संख्या कम थी। डीपीएम के 19 पदों में केवल 7 अभ्यर्थियों को, डीएएम के 11 पदों में 8 अभ्यर्थियों को और डीसीएम के 13 पदों में केवल 10 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया।

250 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा 
एनएचएम ने कुल 43 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, इनमें 19 डीपीएम, 11 डीएएम और 13 डीसीएम के पद शामिल थे। 250 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और 182 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। हालांकि, अब तक भर्ती प्रक्रिया में कुछ पदों के चयन परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं, इस कारण भर्ती प्रक्रिया पर और सवाल उठ रहे हैं।


एनएचएम की एमडी बोलीं- हमने अपात्र नहीं किया 
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एमडी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि हमने अनंतिम सूची जारी की थी। हमने ज्ञापन में भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कोर्स किए जाने की बात लिखी है। हमने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और डॉक्यूमेंट के सत्यापन के बाद अंतिम सूची जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed