फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News World Heritage Week an effort to connect past and present and preserve future ended with many memories

MP News: भूत-वर्तमान को जोड़ने और भविष्य के संरक्षण की कोशिश विश्व धरोहर सप्ताह, कई यादों के साथ हुआ पूरा

Tue, 26 Nov 2024 05:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 05:22 PM IST
सार

भूत और वर्तमान को जोड़ने और भविष्य के संरक्षण की विश्व धरोहर सप्ताह कोशिश रहा। कई यादों के साथ पूरा हो गया।

विज्ञापन
MP News World Heritage Week an effort to connect past and present and preserve future ended with many memories
विश्व धरोहर सप्ताह समाप्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरातत्व हमारा गौरशाली अतीत भी रखता है और गर्व किए जाने जैसे वर्तमान से भी जुड़ा है। भविष्य के सुनहरे पन्ने गढ़ने का काम भी इसके साथ किया जा रहा है। आज की पीढ़ी को अपनी धरोहर से जोड़ने और उसके संपूर्ण एवं वास्तविक इतिहास से रूबरू जोड़ने की कोशिश भी सतत जारी है। इसी धारणा और मंशा के साथ राजधानी भोपाल में विश्व धरोहर सप्ताह का आयोजन किया गया। मंगलवार को इसके समापन अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन


राज्य संग्रहालय में समापन अवसर पर पुरातत्व से जुड़े जानकारों ने विश्व धरोहर सप्ताह के प्रतिभागियों और युवा पीढ़ी को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुर्मी, डीएस सूद, वंदना पाण्डेय, डॉ. भुवन विक्रम, पूजा शुक्ला आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा दिखाई गई। साथ ही विद्यार्थियों को मूर्ति निर्माण का लाइव डेमो भी दिखाया गया।
विज्ञापन


यह हुए आयोजन
विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान व्याख्यान, चित्रकला, हेरिटेज वॉक और सांस्कृतिक आयोजन किए गए। अतिथियों ने इन सभी प्रतियोगिताओं के सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और शिल्ड से सम्मानित किया। विश्व विरासत सप्ताह के दौरान भोपाल के अलावा इंदौर, उज्जैन, धार, जबलपुर, सतना समेत प्रदेशभर में भी विभिन्न आयोजन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओरछा भी शामिल होगा विश्व धरोहर में
विश्व धरोहर में शामिल प्रदेश के कई हेरिटेज में शामिल कई स्मारकों में अब ओरछा को भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इसके लिए विधिवत घोषणा जल्दी ही की जाएगी। वर्तमान में भोपाल के कई स्मारकों के साथ सांची, भीम बैठिका आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed