फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Woman DFO accused Congress MLA of demanding money and threatening, Anubha Munjare said - a conspiracy

MP: कांग्रेस MLA पर महिला DFO ने पैसे मांगने और धमकी देने के आरोप लगाए, मुंजारे बोलीं-पति को बचाने झूठ बोल रही

Wed, 03 Sep 2025 09:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 03 Sep 2025 09:03 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे और जिले की डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) नेहा श्रीवास्तव के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। डीएफओ ने विधायक पर लाखों रुपये की डिमांड, गाली-गलौज और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि विधायक ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MP News: Woman DFO accused Congress MLA of demanding money and threatening, Anubha Munjare said - a conspiracy
डीएफओ नेहा श्रीवास्तव और विधायक अनुभा मुंजारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट से कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिले की वन मंडल अधिकारी (DFO) नेहा श्रीवास्तव ने उन पर 2–3 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पैसे नहीं देने पर मुंजारे न केवल गाली-गलौज की बल्कि अधिकारी और उनके परिवार को धमकाने तक की बात भी सामने आई है। हालांकि, मुंजारे ने कहा कि उन्हें फंसाने की साजिश हो रही है। शिकायत के मुताबिक, 16 अगस्त को अवकाश के दिन शाम करीब 4 बजे विधायक ने बालाघाट स्थित वन विश्राम गृह में DFO को बुलाया। यहां कथित तौर पर उन्होंने 2–3 पेटियों में नकद राशि की मांग की। जब अधिकारी ने इनकार किया तो विधायक भड़क गईं और विभागीय अधिकारियों तक को अपमानित करते हुए जिले से बाहर ट्रांसफर कराने की धमकी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पीएम मित्र पार्क देगा उद्योगों को नई उड़ान, सीएम डॉ. यादव बोले- यह मध्यप्रदेश नहीं ये है मॉडल प्रदेश
विज्ञापन


निजी सहायक पर भी अभद्रता का आरोप
मामले में विधायक के निजी सहायक पर भी बदसलूकी के आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर उन्होंने भी अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। DFO का कहना है कि विधायक लगातार राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर दबाव बनाने की कोशिश करती रही हैं। यहां तक कि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी शर्तें पूरी नहीं की गईं तो वे राजधानी जाकर धरना और भूख हड़ताल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: 2675 करोड़ के 33 कार्यों को मंजूरी,CM बोले-दिसं 2027 तक पूरे हो निर्माण कार्य

विधायक ने कहा– पति को बचाने घिनौने आरोप लगाए 
वहीं, विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि यह मामला पूरी तरह झूठा और आधारहीन है। उनका कहना है कि अधिकारी ने अपने पति को बचाने के लिए  यह आरोप गढ़े गए हैं। उन्होंने कहा कि नेहा के पति अधर गुप्ता भी बालाघाट में डीएफओ है। उनके वन क्षेत्र में बाघ का शव मिला, जिसको बिना प्रोटोकॉल के जला कर सबूत नष्ट कर दिए गए। इस मामले में चौकीदारों पर कार्रवाई की गई, जबकि डीएफओ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले को विधानसभा में भी उठाया और वन विभाग को कार्रवाई करने लिखा। अब यह महिला अपने पति को बचाने के लिए घिनौनी और गंदी राजनीति कर रही है। इसके पीछे भाजपा की साजिश है। उन्होंने कहा कि वह पूरे मामले में हाईकोर्ट जा रही है और मानहानि का केस करेगी। विधायक ने कहा कि शहडोल कमिश्नर अधर गुप्ता के अशोभनीय व्यवहार की शासन को लिखित शिकायत कर चुके हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन आज,CM ने दी बधाई, बोले-संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

दो सदस्यीय समिति जांच के लिए गठित 
इस मामले में वन विभाग ने जांच समिति गठित की है। गंभीर प्रकृति के आरोपों को देखते हुए वन विभाग ने जांच समिति गठित कर दी है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कमलिका मोहंता और वन संरक्षक अंजना सुचिता तिर्की (IFS 2010 बैच) की दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। इन दोनों अधिकारियों को 15 दिन में जांच पूरी कर प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed