फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: When CM Mohan Yadav arrived in a suit and tie, Kailash Vijayvargiya teased him right in the assembly,

MP Assembly Special Session: सूट-बूट में पहुंचे सीएम तो कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसा क्या कहा ? सदन में लगे ठहाके

Wed, 17 Dec 2025 06:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Dec 2025 06:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन का माहौल हल्का-फुल्का और खुशनुमा रहा। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मजाक किया, जिस पर सत्ता और विपक्ष दोनों ओर से ठहाके लगे। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और निवेश से जुड़े आंकड़े भी रखे।

विज्ञापन
MP News: When CM Mohan Yadav arrived in a suit and tie, Kailash Vijayvargiya teased him right in the assembly,
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र के दौरान सदस्यों के बीच खूब हंसी मजाक हुई। संसदीय कार्यमंत्री और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर चुटकी ली। इस पर कांग्रेस और भाजपा विधायक दोनों तरफ से खूब ठहाके लगे। 
विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा का 17 दिसंबर को 69 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस पर ही विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 15 साल बाद विशेष सत्र का आयोजन किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्रियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज वह सकारात्मक बात करेंगे। कोई नकारात्मक बात नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, शिवराज सिंह चौहान सभी की खूब तारीफ की। साथ ही बात करते-करते वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर आए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Assembly Special Session: मनरेगा योजना का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सरकार को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी 20-20 क्रिकेट चल रहा 
विजयवर्गीय ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, अभी 20-20 क्रिेकेट चल रहा है। मैंने देखा है कि कप्तान सूर्यकुमार जैसे ही मैदान में उतरे, तो सब खिलाड़ियों को उन्होंने कट बांटी। हमारे कप्तान ऐसे हैं कि खुद ही सूट-बूट में आ गए। हम सब गरीब ऐसे ही बैठे हैं। इस पर सभी लोग हंसने लगे। इस पर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि अध्यक्ष महोदय किट पूरी 230 होनी चाहिए। दोनों तरफ यह किट मिलनी चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय ने फिर कहा कि अध्यक्ष महोदय आपकी तरफ से मिलना चाहिए। यह निर्देश होना चाहिए... इस पर सभी लोग हंसने लगे। इसकी आपकी तरफ से कुछ व्यवस्था होनी चाहिए कि अपनी टीम का भी थोड़ा ध्यान रखें। 


सीएम की उपलब्धियां गिनाईं
इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कामों के बारे बताने लगे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल ग्राेथ के अंदर एक हब बन रहा है। प्रदेश औद्योगिक क्रांति का केंद्र बन रहा है। विजयवर्गीय ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, रीजनल इंवेस्टर्स कॉन्क्लेव से देश और विदेश से निवेश लाना कोई छोटी बात नहीं है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश में 32 लाख करोड़ का निवेश आया है। इससे 23 लाख रोजगार का सृजन होगा। यह मुख्यमंत्री की बड़ी उपलब्धि है। 

ये भी पढ़ें-  National Herald: भोपाल में BJP कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसियों पर चली वॉटर कैनन,जीतू पटवारी समेत कई गिरफ्तार

किसानों के हित में निर्णय वापस लिया
विजयवर्गीय ने कहा कि रामवन गमन पथ, कृष्ण पाथेय, सेंट्रल विस्टा मध्य प्रदेश में बनाने की तैयारी है। सिंहस्थ 2028 आ रहा है। विजयवर्गीय ने कहा कि किसानों ने कहा कि जमीन नहीं देनी। हमारे मुख्यमंत्री ने सहृदयता दिखाते हुए अपना निर्णय किसानों के हित में वापस ले लिया। विजयवर्गीय ने अपने विभाग की भी उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही उन्हाेंने कहा कि हमारा, चाल, चरित्र, चेहरा और आचरण सब लोग देखते हैं। जब पांच साल बाद चुनाव आते हैं तो जनता उसका परिणाम दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed